• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

Writer D by Writer D
30/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
women's reservation protest

women's reservation protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधानसभा में गुरुवार को सत्र शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक प्रदर्शन करते नजर आये। भाजपा की महिला विधयकों के नेतृत्व में विधायक, मंत्री विधानसभा पहुंचे। उनके हाथों में नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। देख रहा है सारा देश इंडी गबन्धन का पेच… जैसे स्लोगन लिखे हुए तख्तियां थीं।

नारी सशक्तिकरण के विषय पर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र आहूत किया गया है। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने से पहले योगी सरकार के मंत्री, विधायक व अन्य नेता महिला आरक्षण (Women’s Reservation) के पक्ष में लिखीं तख्तियां हाथ में लेकर पहुंचे। सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है। समाजवादी पार्टी में परिवार के बाहर की महिलाओं को कोई पद नहीं जाता है। समाजवादी पार्टी में डिम्पल यादव को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है। कांग्रेस में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी को ही आगे किया जाता है। यह पूरा देश देख रहा है। संसद में कांग्रेस ने महिला नारी वंदन विधेयक को गिराकर जश्न मनाया है। विपक्ष ने खुशी जाहिर की है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए कार्य कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और यूपी में योगी सरकार आने के बाद महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। सरकारी नौकरियों में उन्हें वरीयता दी जा रही है। आज महिलाएं उद्यमी बन रही हैं। आज विधानसभा में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।

दूसरी तरफ इससे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के विधयकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। सपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा लगातर झूठ बोल रही है। संसद में 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हुआ था। समाजवादी पार्टी उसके पक्ष में हैं। मोदी सरकार उस बिल को क्यों नहीं लागू कर रही है। देश की कैबिनेट ने पास किया था। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जाति जनगणना की बात कही गयी थी कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी। भाजपा वह भी नहीं करा रही है। भाजपा अपने बनाये हुए कुचक्र में फस गयी है। सपा उसका विरोध कर रही है।

Tags: Women's Reservation
Previous Post

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

Next Post

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Fire breaks out in Lokbandhu Hospital
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

26/06/2026
Former CM Koshyari released Prof. Sudhir Singh's book
राजनीति

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan reached Uttarakhand
राजनीति

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

26/06/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया 'जघन्य अपराध'

यह भी पढ़ें

murder

युवक की ईंट से कुचल कर निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

24/09/2021
dhanteras

धनतेरस पर अपनी राशिनुसार करें शॉपिंग, जानिए क्या खरीदना होगा फलदायी

22/10/2022
Kidnapping

फिरौती के लिए प्रॉपर्टी डीलर को किया अगवा, दो घंटे में तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version