• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

43 लाख आवास उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना हैः सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अम्बेडकर महासभा द्वारा और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का जो भाव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने दिया है, उसी का परिणाम है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब अम्बेडकर को सबसे अधिक सम्मान दिया। उन्होंने देश और दुनिया में बाबा साहब से जुड़े स्थलों का पंचतीर्थ के रूप में विकास कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आज गरीब व वंचितों को आवास उपल्ब्ध करा रही है। प्रदेश में 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। शौचालय, बिजली की सुविधा लोगों को बिना भेदभाव के मिल रही है। सरकार शिक्षा के नये केंद्रों को उपलब्ध करा रही है। यह बाबा साहब के सपने को पूरा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि चुनौतियों का सामना करने से ही रास्ता निकलेगा। जब बाबा साहब का जन्म हुआ तो अस्पृश्यता की भावनाएं पूरे समाज में थीं, लेकिन उन्होंने पलायन का नहीं, जीवन में संघर्ष का मार्ग अपनाया। यही कारण है कि जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की बात होती है तो बाबा साहब का नाम बड़ी श्रद्धा और समान्न के साथ लिया जाता था। उन्होंने कहा था कि आदि से अंत तक हम भारतीय है। इसी भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फलीभूत हो रहे आंबेडकर के विचार : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बेडकर महासभा के प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश सरकार लखनऊ में बाबा साहब का भव्य स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ता से कार्य करेगी और नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विवि में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी दुनिया में गरीबों की वंचितों की बात आएगी तो बाबा साहब का नाम बड़ी श्रद्धा के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व्यक्ति को आगे बढ़ाती है। नकारात्मकता पतन की ओर ले जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब और जोगेन्द्र नाथ मंडल दोनों ने समाज के वंचितों और शोषितों के लिए काम किया। बाबा साहब आजाद भारत के और जोगेन्द्र नाथ मंडल पाकिस्तान के कानून मंत्री बने लेकिन जोगेन्द्र नाथ मंडल को वहां से पलायन करना पड़ा और गुमनाम जीवन जीना पड़ा़। वहीं बाबा साहब के नाम से आज देश और दुनिया में संस्थान, स्मारक और शिक्षण संस्थान हैं। भारत और दुनिया में बाबा साहब को सम्मान मिला।

सिखों के इतिहास के बिना भारत का मध्यकालीन इतिहास अधूरा : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार के सभी योजनाओं को लेकर कार्य करना पड़ेगा। 2017 से पहले अनुसूचित जाति-जनजाति की छात्रवृत्ति को रोक दिया था, लेकिन जब हमारी सरकार आई तो इसे और आगे बढ़ाया गया। हमें बाबा साहब के सपने को साकार करना होगा। हम बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देना होगा। जब पूरे समाज की ताकत मिलकर काम करती थी तो उसका अपना प्रभाव होता था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 40 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर से 50 हजार बच्चों की मौत हुई। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो अन्तरविभागीय समन्वय समिति बनाई और पांच वर्षों में यह समस्या को समाप्त हो गई। सामूहिकता में शक्ति है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब चाहते थे हम ऐसा समाज बनाएं जहां भेदभाव, शोषण का कोई स्थान न हो। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जाना चाहिए।

Tags: Ambedkar Jayanticm yogiLucknow News
Previous Post

सिखों के इतिहास के बिना भारत का मध्यकालीन इतिहास अधूरा : सीएम योगी

Next Post

एक दूजे के हुए रणबीर और आलिया, खुशी से झूम रहा है कपूर और भट्ट परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Alia-Ranbir

एक दूजे के हुए रणबीर और आलिया, खुशी से झूम रहा है कपूर और भट्ट परिवार

यह भी पढ़ें

The Ramayana of Shri Guru Gobind Singh Ji'

केटीएस तुलसी की मां द्वारा लिखी पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी’ PM मोदी को भेंट

09/07/2021
New Zealand beat India by 21 runs in first T20

T20: कॉनवे, मिचेल के अर्द्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत को दी मात

27/01/2023
MSME

ख़त्म हुआ लंबा इन्तजार, मात्र 3 दिनों में मिलेगी MSME सेक्टर से जुड़े उद्योगों को शुरू करने की मंजूरी

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version