• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में जनता भय, भूख व भ्रष्टाचार से कराह रही है : लल्लू

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि भाजपा की योगी सरकार के दावे के विपरीत राज्य की जनता भय, भूख और भ्रष्टाचार की समस्याओं से कराह रही है। जनकल्याणकारी राज्य की कल्पना को साकार रूप देने के स्थान पर योगी आदित्यनाथ की सरकार नफरत का बीजारोपण एवं विषवमन करने के साथ पुलिस के बल पर जनाक्रोश को शांत करने और फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने तक ही सीमित है।

श्री लल्लू ने शनिवार को कहा कि कानून व्यवस्था से लेकर औद्योगिक विकास में सरकार शून्य का सफर तक तय करने में विफल हुई। बीता साल अपराध और अपराधियों के नाम रहा। छोटी बच्चियों के साथ जिस तरह रेप, गैंग रेप, दरिंदगी के साथ हत्याएं हुईं। हाथरस की बेटी के मामले में जिस तरह सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन उसे ऑनर किलिंग बताता रहा। सीबीआई की चार्जशीट के बाद सरकार के मुँह पर जबर्दस्त तमाचा पड़ा। उसके बाद भी सरकार कुछ सीखने के स्थान पर झूठ के सहारे अपनी छवि चमकाने के लिये झूठ से भरे आंकड़ाें के विज्ञापन जारी कर रही है।

कोविड़-19 ड्राई रन का लखनऊ में मण्डलायुक्त व पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास ठप है। इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता के सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। एक भी उद्योग धरातल पर आकार नहीं ले पाया। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण काल में सरकार की घोषणाएं कागजी साबित हुईं। कोरोना के नाम पर आम जनमानस के साथ दुव्र्यवहार होता रहा, वहीं सरकार अस्पतालों में व्यवस्था के नाम पर गुणवत्ताहीन पीपीई किट खरीदकर कर भ्रष्टाचार करती रही है। हृदयरोगियों के इलाज के नाम पर मेडिकल कारर्पोशन द्वारा दवाओं की खरीद का फर्जीवाड़ा सामने आया। सरकार ने कार्यवाही के बजाय घोटालेबाजों को बचाने का काम किया तो दूसरी तरफ सचिवालय में मुख्यमंत्री की नाक के नीचे तरह-तरह के फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार बेखौफ होकर किये जाते रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में लामबंद किसानों का उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न यहां तक किया गया कि आंदोलन में शामिल होने की कीमत पर उन्हें देश द्रोह के मुकदमों में फर्जी तरीके से फंसाया और भारी जुर्माने का नोटिस थमाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती अवश्य है किन्तु सच्चाई यह है कि वह उसके पेट की रोटी भी छीनकर चंद उद्योगपति मित्रों के हवाले करने में हिचक नहीं दिखा रही है।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल

श्री लल्लू ने कहा कि गाय माता सरकार की लापरवाही से दम तोड़ रही हैं। गौशालाएं लूट का केंद्र बन गयी हैं। पुलिस की लाठी के बल पर योगी सरकार गाय व गौवंश को बचाने के लिये आंदोलनरत कांग्रेसजनों की पदयात्रा रोकने में लगी रही है। कांग्रेसियों पर फर्जी मुकदमें लगाने व जेल भेजकर प्रताड़ित करती रही।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र की राह में कांटे डालने व संविधान की मूल भावना की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारी, महंगाई के साथ अपराधियों, भ्रष्टाचार व घोटालेबाजों का ताण्डव सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है और उसके सभी आंकड़े झूठ का पुलिंदा मात्र हैं, उसकी किसी बात पर प्रदेश की जनता को अब भरोसा नहीं रह गया है।

Tags: ajay kumar lallubjpcm yogicongresspolitical newsup newsUP Politics
Previous Post

क्या यूपी के सरकारी स्कूल भूतिया महल हो गए हैं, जो उन्हे देखने से रोका जा रहा है : संजय

Next Post

रूस में अब तक आठ लाख से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है कोरोना वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

रूस में अब तक आठ लाख से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें

murder

बहन ने जिस भाई की कलाई पर बांधी राखी उसी ने उजाड़ दिया उसका सिंदूर

23/08/2021
कोरोना वायरस

कोलंबिया : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची दो लाख के पार, अब तक 7 हजार के करीब मौतें

21/07/2020
Maruti Suzuki

Maruti की नई गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट उठाएं मौके का फायदा

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version