• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता से सरकारी योजनाओं का फीड बैक ले मुख्यमंत्री कार्यालय को कराएं उपलब्ध: सीएम

Writer D by Writer D
22/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री गुरुवार को पूर्वाह्न पुलिस लाइन पहुंचे। यहां हेलीपैड पर उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। सीएम योगी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में मंत्री, विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता और प्रशासन के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। इसके बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्हाेंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएं जनता का फीड बैक

बैठक में सीएम (CM Yogi) ने जनप्रनिधियों से सरकार की ओर से लागू योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने जनता और प्रशासन के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान उन्हे कोई समस्या आती है तो वह इसकी जानकारी दें। उसका समाधान कराया जाएगा। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच अधिक से अधिक समय बिताने के निर्देश दिये। उन्हाेंने कहा कि वह जनता से सरकार की योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं के विषय में फीड बैक प्राप्त करें। उन्होंने इस फीड बैक को मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं सीएम (CM Yogi)  के साथ साझा की। इस पर सीएम ने उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जल्द ही प्रभारी मंत्री की नियुक्ति की जाएगी, जो उनकी समस्याओं को सुनने के साथ उसका समाधान करेंगे। इतना ही नहीं, सीएम योगी (CM Yogi)  ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह अगली बार सहारनपुर में रात्रि विश्राम भी करेंगे और जनता से संवाद भी करेंगे। समीक्षा बैठक में मंत्री बृजेश सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, जशवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी और किरत चौधरी आदि उपस्थित थे।

मेरिट के आधार पर राजस्व वादों को किया जाएगा निस्तारण

सीएम योगी (CM Yogi) ने सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिये। साथ ही विकास कार्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर निगम की सुविधाओं को बेहतर करने और जनता से फीड बैक लेने के निर्देश दिये।

पुलिस भर्ती: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने राजस्व वादों का निस्तारण, मुकदमा, पैमाइश की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 1 से 3 वर्ष, 3 से 5 वर्ष व 5 वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमों का निस्तारण समयबद्धता के साथ मेरिट के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही है, अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनता की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही अधिकारी जनसुनवाई के कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें और गंभीरता से जनता की समस्या का निस्तारण करें। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

शत प्रतिशत महिला संबंधी अपराधों पर लगाएं अंकुश

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। पीड़ित की तरफ से एफआईआर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए निर्देशित किया कि भीड़ वाले स्थानों पर वर्दी में तथा बिना वर्दी में पुलिस की तैनाती की जाए। उन्होने निरंतर पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएं, इसको लेकर पहले से योजना तैयार कर ली जाए। महिला पुलिस बीट अधिकारी और सिपाही नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। इसके अलावा ग्राम सचिवालय में ग्रामीण महिलाओं से समन्वय स्थापित करने के साथ उन्हे सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं। सीएम ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को महिला और बच्चियों से संबंधित अपराधों में शत प्रतिशत अंकुश लगाने और अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के निर्देश दिये।

बैठक के बाद सीएम योगी (CM Yogi) ने सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. हरिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी अजय साहनी, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और सीडीओ सुमित महाजन आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yogiSaharanpur newsup news
Previous Post

Kolkata Rape-Muder: सेक्स वर्करों ने दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार

Next Post

Honda Activa की टेंशन बढ़ाने आया सस्ता स्कूटर, एक से बढ़कर एक फीचर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
TVS Jupiter

Honda Activa की टेंशन बढ़ाने आया सस्ता स्कूटर, एक से बढ़कर एक फीचर

यह भी पढ़ें

CM Yogi interacted with young entrepreneurs

प्रयागराज, काशी और अयोध्या ने दिखाया भारत का पोटेंशियल : मुख्यमंत्री

17/02/2025
 Kalashtami

इस दिन मनाई जाएगी कालाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक महत्व

04/12/2023
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

AMU में 10वीं के छात्र को पेट्रोल डालकर जलाया, आरोपी स्टूडेंट सस्पेंड

15/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version