• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब ‘दुर्योधन’ को उठा ले गई थी पुलिस, द्रौपदी का चीर हरण कर फंस गए थे पुनीत इस्सर

Writer D by Writer D
06/11/2022
in मनोरंजन
0
Puneet Issar

Puneet Issar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक पुनीत इस्सर (Puneet Issar ) आज अपना 63 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमृतसर के पंजाब में जन्मे पुनीत इस्सर ने बॉलीवुड में 80 के दशक में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘कूली’ साल 1983 में रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया और स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन से पंगा लिया। पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। लेकिन अभिनेता को फैंस आज भी उनके दुर्योधन के किरदार के लिए याद करते हैं, जो उन्होंने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में निभाया था। पुनीत इस्सर ने इस किरदार को बेहद ही शानदार तरीके से निभाया। लेकिन क्या आपको पता है कि इसी वजह से वह जेल तक पहुंच गए थे। आइए आपको आज इस किस्से के बारे में बताते हैं।

साल 1988 में टीवी पर प्रसारित हुई बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ की तारीफ लोग आज भी करते नजर आते हैं। इस धारावाहिक में नजर आए हर कलाकार ने अपने किरदार में जान फूंक दी थी। कुछ लोगों को अपने काम की वजह से प्यार मिला तो कुछ ने लोगों ने नफरत भी झेली।

इस धारावाहिक में दुर्योधन बने पुनीत इस्सर के काम की तारीफ तो हुई। लेकिन उन्हें भी लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, जब उनका और रूपा गांगुली का चीर हरण वाला सीन टीवी पर प्रसारित हुआ था, तब उनके खिलाफ वाराणसी में केस करा दिया था और कोर्ट ने भी एक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। फिर एक दिन पुलिस अचानक अभिनेता के घर आई और उन्हें उठाकर जेल ले गई।

हॉस्पिटल में एडमिट ही आलिया भट्ट, कपूर खानदान में जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

इस घटना के बारे में पुनीत इस्सर ने एक चैट शो में बताया था, ‘महाभारत की शूटिंग जारी थी और एक दिन मैं अपने घर से कहीं जा रहा था। लेकिन अचानक से पुलिस मेरे सामने आई और बोली आपको हमारे साथ चलना होगा। तब मैंने सोचा भी था कि ऐसा मैंने क्या कर दिया। क्या मैंने सिंग्नल तोड़ दिया है? इतने में उन्होंने बताया कि आपके खिलाफ किसी ने कोर्ट में मामला दर्ज किया है और आपके नाम का वारंट भी जारी हुआ है। पुलिस ने बताया कि वाराणसी के एक व्यक्ति ने ऐसा किया है क्योंकि आपने जो द्रौपदी का चीरहरण किया था उससे वह इंसान काफी दुखी हो गया। उस दौरान मैंने कहा था कि पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो महाभारत तो उन्होंने लिखी है। इस मामले को उस वक्त किसी तरह बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने सुलझा लिया।

पुनीत इस्सर ने आगे बताया कि उस वक्त तो केस रफा-दफा हो गया, लेकिन फिर से 28 साल बाद मेरे खिलाफ केस खुल गया। इसके बाद मुझे एक वकील से बात पूरे मामले पर करनी पड़ी थी और बनारस जाना पड़ा। फिर मुझे पता चला कि उस आदमी ने मेरे साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए केस फिर से खुलवाया था।

Tags: "Rupali gangulyEntertainment newsmahabharat serialPuneet Issartv gossips
Previous Post

मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हुआ आत्मघाती हमला, बड़ी संख्या में जवानों की मौत

Next Post

आलिया भट्ट बनी मम्मी, कपूर खानदान में आई नन्ही परी

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Salman Khan
मनोरंजन

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

03/08/2026
Next Post
Alia-Ranbir

आलिया भट्ट बनी मम्मी, कपूर खानदान में आई नन्ही परी

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर महिला से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी

16/07/2022
Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर करें खास उपाय, बढ़ जाएगा धन का प्रवाह

18/05/2025
दीपिका पादुकोण प्रभास

सुपरस्टार प्रभास के साथ धमाल मचाने को तैयार दीप‍िका पादुकोण

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version