• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सजा-ए-मौत : जानें शिक्षामित्र शबनम के फांसी के फंदे तक पहुंचने की कहानी

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
shabnam

shabnam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हसनपुर क्षेत्र के गांव के बावनखेड़ी में रहने वाले शिक्षक शौकत अली की इकलौती और लाड़ली बेटी शबनम  ने 14 अप्रैल, 2008 की रात को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर जो खूनी खेल खेला था, उससे पूरा देश हिल गया था। शबनम और सलीम की बेमेल इश्क की खूनी दास्तां करीब 13 साल बाद फांसी के नजदीक पहुंचती दिख रही है। प्रेम में अंधी बेटी ने माता-पिता और 10 माह के मासूम भतीजे समेत परिवार के सात लोगों को कुल्हाड़ी से गला काट कर मौत की नींद सुला दिया था।

सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अब शबनम की फांसी की सजा को राष्ट्रपति ने भी बरकरार रखा है। ऐसे में अब उसका फांसी पर लटकना तय हो गया है। मथुरा जेल में महिला फांसीघर में शबनम की फांसी की तैयारी भी शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि मथुरा जेल में 150 साल पहले महिला फांसीघर बनाया गया था। लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि अभी फांसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमने तयारी शुरू कर दी है। डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी।

आजादी के बाद भारत में पहली बार महिला कैदी को फांसी, तैयारी शुरू

दूसरी बिरादरी का होना बना प्यार में अड़ंगा

शिक्षक शौकत अली के परिवार में पत्नी हाशमी, बेटा अनीस, राशिद, पुत्रवधु अंजुम, बेटी शबनम व दस महीने का मासूम पौत्र अर्श थे। शौकत अली ने इकलौती बेटी शबनम को बड़े लाड़-प्यार से पाला था। इतना ही नहीं बेहतर तालीम दिलवाई। एमए पास करने के बाद शबनम शिक्षामित्र हो गई। इसी दौरान शबनम का प्रेम प्रसंग गांव के ही आठवीं पास युवक सलीम से शुरू हो गया। दोनों प्यार में ऐसे डूबे कि उन्हें न घर की परवाह थी और न ही समाज की। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन शबनम सैफी तो सलीम पठान बिरादरी से था। लिहाजा शबनम के परिवार को यह बेमेल इश्क मंजूर नहीं था। लेकिन शबनम सलीम से दूर नहीं जाना चाहती थी।

परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर हमेशा के लिए सुला दिया

इश्क का नशा शबनम पर ऐसा चढ़ा था कि वह प्रेमी सलीम से मिलने के लिए परिवार वालों को नींद की गोलियां खिलाने लगी। जब नींद की गोली खाकर परिवार वाले बेहोश हो जाते तो शबनम रात को प्रेमी सलीम को घर बुलाने लगी। लेकिन ऐसा रोज-रोज करना मुमकिन नहीं था, लिहाजा दोनों ने ऐसा फैसला लिया जिसने देश को हिलाकर रख दिया। 14 अप्रैल, 2008 की रात को शबनम ने प्रेमी सलीम को घर बुलाया। इससे पहले उसने परिवारीजन को खाने में नींद की गोली खिलाकर सुला दिया था। उस दिन शबनम की फुफेरी बहन राबिया भी उनके घर आई हुई थी। रात में शबनम व सलीम ने मिलकर नशे की हालत में सो रहे पिता शौकत, मां हाशमी, भाई अनीस, राशिद, भाभी अंजुम, फुफेरी बहन राबिया व दस माह के भतीजे अर्श का गला काट कर मौत की नींद सुला दिया।

बंद पड़ी फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से मचा हड़कंप, खाली कराए गए गांव

सात सिर कटी लाशें देखकर भौचक्के रह गए थे लोग

घटना के बाद सलीम मौके से फरार हो गया। सुबह भोर में शबनम का शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और घर में सात सिर कटी लाशों को देखकर भौचक्के रह गए। शबनम ने बताया कि घर में घुसे बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पूरे मामले में शक की सुई शबनम पर ही घूम रही थी। वारदात के चौथे दिन पुलिस ने शबनम व सलीम को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पूछताछ के दौरान घटना भी कबूल कर ली। सलीम ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी गांव के तालाब से बरामद करा दी थी। स्थानीय अदालत ने भी दोनों को फांसी की सजा सुनाई थी। सर्वोच्च अदालत ने भी इस सजा को बरकरार रखा तो राष्ट्रपति ने भी दया याचिका खारिज कर दी।

Tags: Amroha newscrime newsMathura Jailmathura newsPawan Jalladup news
Previous Post

पुडुचेरी में एलजी पद से हटाई गईं किरण बेदी, किया ये ट्वीट

Next Post

चलती स्कोर्पियो बनी आग का गोला, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Scorpio became a fireball

चलती स्कोर्पियो बनी आग का गोला, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

यह भी पढ़ें

lost and found center

डिजिटल महाकुम्भ: अपनों को परिजनों से मिल रहा खोया-पाया केंद्र

21/01/2025
गौरव भाटिया Gaurav Bhatia

महाराष्ट्र सरकार जबरन वसूली चला रही है रैकेट, गृहमंत्री देशमुख दें इस्तीफा : गौरव भाटिया

20/03/2021
सीएम योगी CM Yogi

कन्टेंनमेन्ट जोन के बाहर के क्षेत्रों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी : योगी

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version