• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्यागी की चमत्कारी गेंदबाजी के आगे ढेर हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी

त्यागी का चमत्कार, राजस्थान ने पंजाब को दो रन से हराया

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की आखिरी ओवर में चमत्कारी गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यहां मंगलवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 14 के कांटे के हाई स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को दो रन से हरा दिया।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 20 ओवर में 186 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजाें लोकेश राहुल (49) और मयंक अग्रवाल (67) ने तूफानी पारियां खेली, जिसके चलते पूरे मैच में, यहां तक कि 19वें ओवर तक मैच पंजाब किंग्स के पक्ष में रहा, लेकिन मैच के 20वें और आखिरी ओवर में त्यागी की चमत्कारी गेंदबाजी ने पंजाब किंग्स से जीता जिताया मैच छीन कर राजस्थान के झोली में डाल दिया। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए महज चार रन चाहिए थे। त्यागी ने पहली दो गेंदों में एक रन दिया और तीसरी में सेट बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट कर दिया। इसके बाद पंजाब को तीन गेंदों में तीन रन की जरूरत थी। चौथी गेंद दीपक हुड्डा ने मिस कर दी और पांचवीं पर वह आउट हो गए। पंजाब को आखिरी गेंद पर तीन रन बनाने थे, लेकिन नए बल्लेबाज फैबियन एलन बीट हो गए और राजस्थान ने मैच जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए कार्तिक त्यागी को ‘ प्लेयर ऑफ द मैच ’ चुना गया।

राजस्थान ने इस जीत के साथ महत्वपूर्ण दो अंक हासिल किए हैं और वह अंक तालिका में छठे से पांचवें स्थान पर आ गया है। उसकी शीर्ष चार में आने की दावेदारी भी मजबूत हो गई है, जबकि पंजाब के लिए स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। अंक तालिका में तो उसके स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उसे टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जाने के लिए अगले पांचों मैच जीतने होंगे जो उसके लिए मुश्किल काम होगा। उसके अगले पांच मुकाबले क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने हैं।

राहुल और मयंक ने क्रमश: चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 33 गेंदों पर 49 और सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 गेंदों पर 67 रन की आतिशी पारी खेली। एडन मार्करम ने 20 गेंदों पर 26 और निकोलस पूरन ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से त्यागी के अलावा चेतन सकारिया और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट लिया। बल्लेबाजी में यशस्वी जैसवाल ने सर्वाधिक 49 और महिपाल लोमोड़ ने ताबड़तोड़ 43 रन बनाए। पंजाब किंग्स के अर्शदीप ने चार ओवर में पांच विकेट लेकर अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने भी तीन विकेट लिए।

Tags: cricket newsipl 14punjab kingsrajasthan royals
Previous Post

गंगा से बरामद हुए दो युवकों के शव, युवती की तलाश जारी

Next Post

20 हजार की घूस लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Bribe

20 हजार की घूस लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री की पहल पर 12.34 करोड़ श्रम सम्मान राशि भुगतान हेतु आवंटित

10/10/2024
Gaganyaan Mission

Gaganyaan Mission: टीवी-डी1 की पहली उड़ान भरने से रोका, ISRO अध्यक्ष ने बताई ये वजह

21/10/2023
FIR lodge

तहसीलदार ने भाजपा नेता पर लगाया अभद्रता और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version