• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिख विरासत को सम्मान, इस राज्य के ‘पवित्र शहर’ बने नशा-मुक्त ज़ोन

Writer D by Writer D
08/01/2026
in Main Slider, पंजाब
0
Punjab's holy cities become 'drug-free zones'

Punjab's holy cities become 'drug-free zones'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब (Punjab) में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब सिख पंथ की पुरानी मांगों को पूरा किया है। आज भगवंत सिंह मान सरकार को पंजाब में सिख विरासत की सच्ची संरक्षक सरकार के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि सिख आस्था और पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सिख पंथ के तीन सबसे महत्वपूर्ण तख़्तों से जुड़े शहरों-श्री अकाल तख़्त साहिब (अमृतसर) का आंतरिक शहर, तख़्त श्रीकेसगढ़ साहिब (श्रीआनंदपुर साहिब) और तख़्त श्रीदमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को पवित्र शहर का आधिकारिक दर्जा देना भगवंत सिंह मान सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है। इन शहरों में अब शराब, तंबाकू, मांस और नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है।

धार्मिक समागमों के प्रबंधन में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए। श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के आयोजनों का सुव्यवस्थित प्रबंध किया गया। भगवंत सिंह मान ने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन के साथ बैठकें कीं। लाखों की संख्या में पहुंची संगत के लिए सुरक्षा और यातायात के सुचारू प्रबंध किए गए। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएँ की गईं।

सिख सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भगवंत सिंह मान सरकार ने स्वयं को केवल राज्य तक सीमित नहीं रखा। जब भी विदेशों में सिख समुदाय के सम्मान और अधिकारों से जुड़े सवाल उठे, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार के समक्ष इन मुद्दों को पूरी मजबूती से रखा और कठोर कार्रवाई की माँग की। इससे सिख संगत में यह विश्वास और मजबूत हुआ कि पंजाब सरकार हर मंच पर उनके सम्मान के लिए खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार का यह कार्यकाल सिख धर्म के सम्मान, शहीदी की परंपरा की रक्षा और विरासत की संरक्षा के लिए एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। यह दौर सिद्ध करता है कि जब नेतृत्व ईमानदार हो और नीयत साफ़ हो, तो राजनीति भी विश्वास और सेवा का माध्यम बन सकती है। आज पंजाब में एक बात स्पष्ट दिखाई दे रही है, सिख संगत की आवाज़ सुनी जा रही है और इतिहास में भगवंत सिंह मान सरकार का नाम एक सम्मानजनक अध्याय के रूप में दर्ज हो रहा है।

Tags: punjab
Previous Post

बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि वे…. आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Next Post

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
Next Post
CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

जहर के समान है ऐसे लोगों की दोस्ती, दूर रहने में ही है जीवन सुरक्षित

31/10/2020
Four children drowned in the pond

छुट्टी पर आये फौजी की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

26/07/2021
PM Modi

बिहार चुनाव : बीजेपी ने पीएम मोदी समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, जानें कौन हैं शामिल

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version