• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन, विकास आधा अधूरा : अखिलेश

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ नाम बदल रही है। अगले विधानसभा चुनावों में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे। जनसभा में भीड़ देख अखिलेश यादव ने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

अखिलेश यादव ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को जनसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती वीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमन, चैन और सुख का परिवर्तन होने जा रहा है। 2022 में सपा की सरकार आएगी। इस गाजीपुर से लेकर उस गाजीपुर बॉर्डर तक भाजपा का सफाया हो जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि जो एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार ने बनाया है, वह आधा-अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का सपना समाजवादी पार्टी ने देखा था। समाजवादियों ने सपना इसलिए देखा कि यहां से लेकर दिल्ली तक की दूरी कम हो जाए। साथ ही कहा कि यह एक्सप्रेस-वे दूरी ही कम नहीं करेगा बल्कि खुशहाली का एक्सप्रेस-वे होगा।

लखीमपुर हिंसा: SIT में शामिल हुए 3 IPS, हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी

अखिलेश यादव ने कहा कि यह वही सरकार है, जिसने कहा था कि जो हवाई चप्पल में चलता है, उसे हवाई जहाज में बैठाएंगे। जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इसमें हमारे गरीब, किसान की गाड़ी नहीं चल पाएगी। उनकी मोटरसाइकिल नहीं चल पाएगी। सरकार ने हर चीज पर महंगाई बढ़ा दी है। भाजपा सरकार किसानों डीएपी नहीं दे पाई। इस प्रदेश में बुल और बुलडोजर चल रहा है। चुनावों से पहले भाजपा ने नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह नौजवान बेरोजगारों को आज तक रोजगार नहीं दे पाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर वर्ग के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में लाल, पीला, हरा, नीला, इंद्रधनुष की तरह रंग दिख रहे हैं। भाजपा की तरह एक रंग वाले कभी भी बदलाव नहीं ला सकते। समाजवादी का रंग सब लोगों को साथ लेकर चलने वाला रंग है।

Tags: akhilesh yadavghajipur newspolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politicsvijay rath yatraगाजीपुर न्यूज़
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: SIT में शामिल हुए 3 IPS, हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी

Next Post

स्कूल जा रहे दो छात्रों समेत पिता का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhan Singh Rawat
Main Slider

‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

07/09/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों को सुरक्षा का मजबूत कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेगी योगी सरकार

07/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर

07/09/2026
Next Post
Kidnapping

स्कूल जा रहे दो छात्रों समेत पिता का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि इस दिन से हो रही शुरू, जान लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

20/03/2025
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, 15 जुलाई तक खतौनी की ऑनलाइन व्यवस्था करें सुनिश्चित

01/07/2024
CM Yogi

एग्जाम सवाल पर विवाद के बाद CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्डों को निर्देश

15/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version