• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फटाफट निपटा ले EPFO से जुड़ा काम, वरना परिवार को नहीं मिलेगी ये सुविधा

Writer D by Writer D
17/12/2022
in Business, Main Slider
0
EPFO

EPFO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

EPFO नौकरीपेशा लोगों का रिटायरमेंट फंड होता है. उनकी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) फंड में जमा होता है. जरूरत पड़ने पर इस EPF से पैसा निकाला जा सकता है. EPFO ने अपने अब ई-नॉमिनेशन जरूरी कर दिया है. अब किसी भी पीएफ अकाउंट होल्डर और उनके परिवार के सदस्यों को पेंशन, बीमा समेत अन्य तरह की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ई-नॉमिनेशन जरूरी है. अगर आप पीएफ अकाउंट होल्डर हैं और ई-नॉमिनेशन (E-Nomination) नहीं कराते हैं, तो आपके परिवार के सदस्यों को EPFO से मिलने वाली सुविधाओं को लाभ उठाने में परेशानी हो सकती है.

बीमा और पेंशन

EPFO ई-नॉमिनेशन (E-Nomination) के लिए अभियान चला रहा है. हालांकि, अभी पूरी तरह से पीएफ खाताधारकों ने नॉमिनी को एड नहीं किया है. ई-नॉमिनेशन करने के बाद ही ईपीएफओ रजिस्‍टर्ड सदस्‍य और उसके परिवार को पेंशन (EPS) और बीमा (EDLI) का लाभ मिल पाएगा. अगर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो ई-नॉमिनेशन क्लेम को जल्द-जल्द से निपटाने में मदद करेगा.

EPFO ने किया ट्वीट

EPFO ने ट्वीट कर बताया है कि ई-नामांकन फाइल करना क्यों आवश्यक है?  ई-नामांकन फाइल करने से सदस्य की मृत्यु होने पर भविष्य निधि (PF), पेंशन (EPS) और  बीमा (EDLI) लाभ आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है. नॉमिन ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं.

EPFO लगातार अपने सदस्यों से ई-नॉमिनेशन के तहत नॉमिनी को जोड़ने के लिए कह रहा है. ऐसे में अगर खाताधारकों ने अब ये काम पूरा नहीं किया तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है. नॉमिनी ऐड नहीं रहने पर पीएफ अकाउंट से पैसा निकालना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे मामलों में पीएफ खाताधारक सिर्फ मेडिकल जरूरतों और कोविड-19 एडवांस (Covid19 Advance) के लिए ही पैसे निकाल सकते हैं.

किसी भी अन्य काम के लिए अकाउंट होल्डर्स पीएफ खाते से पैसा नहीं निकाल सकेंगे. EPFO यह भी सुविधा दी है कि खाताधारक जितनी बार चाहे, नॉमिनी को बदल सकता है. हालांकि, ई-नॉमिनेशन के लिए फिलहाल कोई डेडलाइन (E-Nomination Deadline) तय नहीं की गई है.

ऐसे घर बैठे करें ई-नॉमिनेशन

>> सबसे पहले ईपीएफओ (EPFO) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें. अब सर्विस टैब में जाएं और ‘फॉर एम्पलाइज’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें.

>> इसके बाद मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें.

>> फिर आपको यूएएन (UAN) और पासवर्ड (Password) की मदद से लॉग इन (Log In) करना होगा.

>> मैनेज सेक्शन (Manage Section) में जाएं और लिंक ई-नॉमिनेशन पर क्लिक करें.

>> अब नॉमिनी का नाम, फोटो और बाकी जानकारियां सबमिट करें. इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें.

>> परिवार की जानकारियां सेव करने के लिए ‘हां’ पर क्लिक करें.

मुख्तार अंसारी की बढ़ती मुश्किलें, आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क

>> एक से अधिक नॉमिनी ऐड करने के लिए ऐड न्यू बटन (Add New Button) पर क्लिक करें.

>> नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करें और सभी नॉमिनी का शेयर तय करें. इसके बाद ‘सेव ईपीएफ नॉमिनेशन’ पर क्लिक करें.

>> अब ओटीपी जेनरेट करने के लिए ‘ई-साइन’ पर क्लिक करें और सभी नॉमिनी का शेयर तय करें. इसके बाद ‘सेव ईपीएफ नॉमिनेशन’ पर क्लिक करें.

>> अब ओटीपी जेनरेट करने के लिए ‘ई-साइन’ पर क्लिक करें. आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे सबमिट कर दें.

Tags: EPFO ​​accountepfo e nominationEPFO latest news
Previous Post

मुख्तार अंसारी की बढ़ती मुश्किलें, आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

स्वच्छता परमो धर्म: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Next Post
AK Sharma

स्वच्छता परमो धर्म: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

चीन में बिजली संकट,फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही

28/09/2021
MEA

फिलहाल इजरायल और ईरान न जायें भारतीयः विदेश मंत्रालय

12/04/2024
CM Yogi planted trees on World Environment Day

माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः…, सीएम योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी बधाई

05/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version