• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET पेपर लीक मामले में राहुल चौधरी गिरफ्तार, SI परीक्षा का भी लिया था ठेका

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

UP-TET के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने सोमवार देर रात बागपत से राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ मेरठ के डीएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने शामली के रवि, मनीष और धर्मेंद्र से पेपर खरीदने की बात कही है।

पेपर खरीद कर उसने बाद में शामली, बागपत और अन्य जिलों में 50-50 हजार रुपए में बेच दिया। उसने बताया कि उसका पूरा गैंग यूपी पुलिस की एसआई की लिखित परीक्षा में सॉल्वर बैठाने व परीक्षा सेंटर के ऑनलाइन सिस्टम को हैक करने के लिए प्रयास कर रहा था। दरोगा की लिखित परीक्षा में सेंधमारी में कामयाब न हुए तो UP-TET का पेपर बेच दिया।

पूरे प्रदेश की एसटीएफ की 8 टीमों ने रविवार रात तक शामली, लखनऊ, गोरखपर, चित्रकूट, बनारस, आगरा, प्रयागराज, मथुरा में दबिश देकर 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अलीगढ़ का गौरव भी एसटीएफ की गिरफ्त में है। यह भी पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह परीक्षा केंद्रों पर अपनी मर्जी के सॉल्वर व शिक्षक की ड्यूटी लगवाने के प्रयास करता था, जिससे परीक्षा केंद्र पर कमरों में प्राइवेट शिक्षक परीक्षार्थियों का पेपर सॉल्व करा सकें

वहीं, सोमवार रात बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के छजारपुर निवासी चौधरी राहुल तोमर पुत्र रविराज को गिरफ्तार किया है। इससे TET का पेपर सेट व यूपी पुलिस के 4 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी मिले हैं। राहुल ने बताया कि शामली के धर्मेंद्र उर्फ बंटी से उसने डेढ़ लाख रुपए में TET का पेपर खरीदा था। 5 दिन से राहुल और धर्मेंद्र की आपस में बातचीत भी हो रही थी।

अभी तक यूपी एसटीएफ 30 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। मेरठ एसटीएफ ने सोमवार रात बागपत व शामली के अलावा दूसरी टीमों ने अलीगढ़, आगरा व मथुरा में भी जाल बिछा रखा है। आगरा के एक शिक्षक की तलाश एसटीएफ को है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इस गैंग में कई जिलों के लोग जुड़े हैं।

एसटीएफ के सीओ बृजेश सिंह के अनुसार राहुल ने अपने फुफेरे भाई बलराम निवासी बुढ़ाना के साथ मिलकर पूरा गैंग खड़ा किया। गैंग ने यूपी एसआई की लिखित परीक्षा में सेंधमारी के लिए करीब 10 अभ्यर्थियों से 5 से 10 लाख रुपए तक में पेपर सॉल्व कराने का ठेका लिया।

इन्होंने मेरठ के कंकरखेड़ा के पास राधेश्याम सेंटर के पास लैब ली। अलीगढ़ की तरह परीक्षा सेंटर के कम्प्यूटरों से अपने कम्प्यूटर कनेक्ट करने के साथ परीक्षा सेंटर को ही हैक करने का प्रयास किया। हालांकि, इसमें ये सफल नहीं हुए।

एसटीएफ ने अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में महर्षि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास मकान से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद यह गैंग पीछे हट गया। एसआई की परीक्षा से संबंधित 4 अभ्यर्थी कुलदीप, भरत, नेहा व दीपक नाम के अभ्यर्थियों के एसआई की लिखित परीक्षा के एडमिड कार्ड भी मिले हैं। TET के परीक्षार्थी रिंकु, अमित, जगमोहन, पूरन सिंह, शुभम व सौरभ के एडमिड कार्ड मिले हैं।

Tags: uptetuptet 2021uptet exam cancelleduptet paper leaked
Previous Post

आज है उत्पन्ना एकादशी, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान विष्णु की उपासना

Next Post

‘SEX’ वाली स्कूटी की वजह से युवती ने घर से निकलना किया बंद, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Next Post

'SEX' वाली स्कूटी की वजह से युवती ने घर से निकलना किया बंद, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, एक की मौत

13/11/2022
food habits responsible for pimples

खाने-पीने की ये आदतें बनती हैं पिंपल्स की वजह

08/07/2021
CM Yogi

निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, सांसदों-विधायकों के परिजनों को नहीं मिलेगा टिकट

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version