• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हेलो चेतराम जी कोई दिक्कत तो नहीं?, राहुल गांधी ने मोची को फोन कर पूछा हालचाल

Writer D by Writer D
29/07/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ramchet Mochi

Cobbler Ramchet, Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से एक मुलाकात ने जिन रामचेत मोची (Cobbler Chetram) की जिंदगी ही बदल दी है, रविवार को उनके पास आए एक फोन ने उन्हें गदगद कर दिया। यह फोन था लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का। उन्होंने फोन कर पूछा कि क्या हालचाल है, कोई दिक्कत तो नहीं? जिस पर रामचेत का गला भर आया।

खुद को संभालते हुए बोले, साहब, सब आपकी कृपा है, आप ही हमारे मसीहा हैं। जो सम्मान और अपनापन आपने दिया है, उसके लिए पूरा परिवार जीवनभर कर्जदार रहेगा। सदर तहसील के ढेसरुआ गांव के रहने वाले रामचेत मोची अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

मुफलिसी के दौर में जिसे रामचेत फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वही अब उनसे हाथ मिलाने को बेकरार हैं। आज उनके पास देश के कोने-कोने से लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। अचानक बढ़े सामाजिक कद ने रामचेत को प्रतिष्ठित व्यक्ति बना दिया है। इन सबके बीच रामचेत को चिंता अब इस बात की है कि वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।

रामचेत ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो मशीन भेजी है, वह बहुत बड़ी है, कारीगर आए थे, मशीन के पुर्जे सेट कर चले गए, बोले कि जब जरूरत होगी तो बताना। अभी उसको चलाने का हुनर उनके पास नहीं है। दुकान खुल नहीं पा रही है। हालांकि रामचेत आज बहुत खुश हैं।

मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, इस बात पर की चर्चा

वह कहते हैं कि उनके घर बहुत बड़े-बड़े साहब लोग पहुंच रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं, हालचाल पूछ रहे हैं और मदद की पेशकश भी कर रहे हैं। आज जो भी परिवर्तन हुआ है, वह राहुल की देन है। इसी दौरान वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के फोन की सूचना देते हुए कहते हैं कि उन्होंने मुझे अपना नंबर दिया है। कहा कि कोई दिक्कत हो तो मुझे फोन कर लेना।

पीएम आवास का फार्म भरवाया

जूता सिलने की मशीन पाने वाले रामचेत के पास न मशीन चलाने के लिए बिजली कनेक्शन है, न ही आवास और न राशन कार्ड। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सदर तहसील से कानूनगो हैप्पी सिंह, लेखपाल संदीप सिंह और ग्राम प्रधान अरशद अली रामचेत के घर पहुंचे। पीएम आवास समेत अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे बात की और फार्म भरवाया। राशन कार्ड को सही करवाने के लिए कोटेदार भी पहुंचे और जल्द ही राशन कार्ड बनवाने की बात कही।

आखिर बिना बिजली कैसे मशीन चलाएं रामचेत?

रामचेत के घर आखिर बिजली क्यों नहीं? इस सवाल का जवाब बिजली विभाग के पास नहीं है। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने कहा कि जब सौभाग्य योजना चल रही थी, तब रामचेत ने कनेक्शन नहीं लिया होगा। बहरहाल बेहद खुश रामचेत को किसी से कोई शिकायत नहीं है। वे कहते हैं कि अपने बेटे के घर पर वे यह मशीन लगवाएंगे। फिलहाल मशीन पैक करके रखी हुई है।

Tags: cobbler chetramdelhi newsNational newsrahul gandhirahul gandhi congressrahul gandhi historyrahul gandhi net worthRahul Gandhi Newssultanpur news
Previous Post

सिंगर लेडी गागा ने कर ली सगाई, वीडियो में दिखी मंगेतर की झलक

Next Post

RAU IAS Accident: बेसमेंट मालिक समेत पांच और लोग अरेस्ट, अब तक सात गिरफ्तारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
RAU IAS Accident

RAU IAS Accident: बेसमेंट मालिक समेत पांच और लोग अरेस्ट, अब तक सात गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

डिजिटल नवाचार, तकनीकी, स्टार्ट-अप छत्तीसगढ़ को दिलाएगा नई पहचान: मुख्यमंत्री

10/02/2026

युवक की हत्या के प्रयास में फरार इनामी पिता-पुत्र को STF ने किया गिरफ्तार

07/08/2021
JDU Leader Ovesh Karni

JDU नेता का तांडव, पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जिंदा….

03/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version