• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी दोबारा बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, नाराज नेताओं ने कही बड़ी बात

Desk by Desk
19/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी दोबारा बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi can become Congress president again

राहुल गांधी दोबारा बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके आवास दस जनपथ पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठी है। पवन बंसल ने बताया कि बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी को एक बड़ा परिवार बताया। साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही है। बंसल ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। सभी पार्टी में ऊर्जा भरने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस में जल्द अध्यक्ष समेत संगठन चुनाव कराए जाने की सुगबुगाहट के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नाराज बताए जा रहे नेताओं समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में असंतुष्टों की नाराजगी दूर करने के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

यूपी सरकार को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, 69 समाजवादियों को रिहा का दिया आदेश

बैठक के बाद पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। सभी स्तरों पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर नेताओं ने बात की। कांग्रेस में कोई फूट नहीं है, सभी एकजुट होकर पार्टी में ऊर्जा भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने कहा कि हम सभी एक बृहद परिवार हैं और हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

पार्टी के एक और बड़े नेता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इसे लेकर यह पहली बैठक थी। शिमला और पंचमढ़ी की तर्ज पर कॉन्क्लेव होगा। उन्होंने कहा, श्श्हमने पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा की। यह एक रचनात्मक बैठक थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और इसे मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।श्श्

बैठक में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पी. चिदंबरम, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल जैसे 23 नेताओं ने इस साल अगस्त में सोनिया गांधी को खत लिखकर पार्टी के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए थे। बैठक के बाद इस G- 23 में शामिल नेताओं की तरफ से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। बैठक में एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग हुई। अंत में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदार देगी उसे मैं उठाउंगा। इस पर बैठक में तालियां बजीं।

 

Tags: 10 Janpathambika sonianand sharmaangry leaders said a big dealAshok GehlotBhupendra Singh Hoodacongress partycongress president electionGhulam Nabi AzadIndia News in HindiLatest India News Updatesp chidambarampawan bansalpriyanka gandhirahul gandhiRahul Gandhi can become Congress president againSonia Gandhiकांग्रेसराहुल गांधी दोबारा बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्षसोनिया गाँधी
Previous Post

अंतर्जनपदीय वाहन चोर समेत पांच गिरफ्तार, हथियार बरामद

Next Post

फारूक अब्दुल्ला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 12 करोड़ की संपत्ति

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
Next Post
फारुख अब्दुल्ला Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 12 करोड़ की संपत्ति

यह भी पढ़ें

Deep Narayan

पूर्व सपा विधायक नहीं दे सके 23 करोड़ का हिसाब, मुकदमा दर्ज

02/08/2022
Ananya Pandey will soon be seen on big screen with Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर जल्द नज़र आयेंगी अनन्या पांडे

28/04/2021
Pradosh Vrat

कब रखा जाएगा सावन काआखिरी प्रदोष व्रत, ऐसे करें पर महादेव को प्रसन्न

06/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version