• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सपा विधायक नहीं दे सके 23 करोड़ का हिसाब, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
02/08/2022
in उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
Deep Narayan

Deep Narayan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही जांच में 23 करोड़ रुपये हिसाब न दे पाने के चलते गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक (Deep Narayan ) बुरी तरह फंस गए हैं। इसका संतुष्ट जबाव न दे पाने के कारण पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव (Deep Narayan ) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता अधिष्ठान विभाग ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

सतर्कता विभाग अधिष्ठान झांसी से शम्भू तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दीप नारायन सिंह यादव निवासी बुढावली हाल निवासी शिवाजी नगर झांसी पर आरोप था कि वह दो बार विधायक रह चुके हैं और इस दौरान उन्होंने अवैध कार्य के द्वारा अरबों खरबों की संपत्ति एकत्रित की है।

इस पर शासन के निर्देश पर खुली जांच कराई गई। जिसने सतर्कता अधिष्ठान विभाग ने माना कि विधायक के ज्ञात व वैध श्रोतों से उनके द्वारा कुल 14 करोड़ 30 लाख 31 हजार 444 रुपये अर्जित किए गए। जबकि उनके द्वारा व्यय की गई राशि 37 करोड़ 32 लाख 55 हजार 844 रुपया बताया गया। जब उनसे पूंछा गया कि वह शेष 23 करोड़ 02 लाख 24 हजार 400 रुपये कहां से लाए तो वह कोई संतुष्टि भरा जबाब नहीं दे सके और न ही वह इसका कोई प्रमाण दिखा सके।

एफआईआर में बताया गया कि 23 करोड़ से अधिक आय के अनुपात में अधिक व्यय किया गया जो उनकी ज्ञात व वैध श्रोतो से अर्जित आय से अनानुपातिक है। इस अनानुपातिक व्यय का परिसंपत्तियों के अर्जन के संबंध में दीपनारायण सिंह यादव द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया। इस पर सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारा नेता बेदाग, हो निष्पक्ष जांच

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि हमारे नेता बेदाग है। अगर निष्पक्ष जांच हो तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यदि उन्होंने व्यापार किया है तो उन्होंने टैक्स भी भरा है। बावजूद इसके कोई विपक्ष में सशक्त रूप से खड़ा न रह सके इसलिए भारतीय जनता पार्टी सपा को तोड़ने में जुटी है।

Tags: Jhansi newsup news
Previous Post

चाकूबाजी की घटना में चार घायल, दो गिरफ्तार

Next Post

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, गृह क्लेश से थी क्षुब्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post
Suicide

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, गृह क्लेश से थी क्षुब्ध

यह भी पढ़ें

cloudburst in Kinnaur

किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही, नेशनल हाईवे अवरुद्ध

20/07/2023
Transfer

यूपी में 6 IAS समेत तीन जिलों के DM का ट्रांसफर

17/04/2022
Panga girl shows swag with grandmother, goes viral on social media

पंगा गर्ल ने दादी के साथ दिखाया स्वैग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version