• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी देश के बजाए बन गए हैं दुश्मनों के हीरो : संबित पात्रा

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस एवं गांधी परिवार पर आज करारा प्रहार किया और कहा कि इससे कांग्रेस एवं चीन के बीच जो ‘इश्क’ चल रहा है, उसकी ‘मुश्क’ चारों ओर फैल गयी है और सबको पता चल गया है कि दोनों के बीच क्या गुल खिल रहा है। यह भी साबित हो गया है कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी देश के दुश्मनों के हीरो बन गये हैं।

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चीन में एक पार्टी की सरकार है और मीडिया भी उसी का है। चीनी मीडिया के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने आज ट्वीट करके कहा है कि भारत में कांग्रेस पार्टी नरेन्द्र मोदी सरकार को झकझाेरने के लिए तैयार है। इससे पता चलता है कि हिंदुस्तान के अंदर कांग्रेस चीन के एजेंडे पर काम कर रही है।

लखनऊ में कोरोना के 24 घंटों में 1 हजार के पार नए मामले, 18 की मौत

उन्होंने कहा कि यह ट्वीट एक कुंठित देश की भारत के शौर्य पर खीज का उदाहरण है। चीनी अखबार अपने लोगों को बताने की कोशिश कर रहा है कि हमारे जवान सीमा पर भारत से लोहा ले रहे हैं तो भारत के भीतर एक राजनीतिक दल चीन के हितों को साधने की कोशिश कर रहा है। सरकार को झकझोरने में लगा है।

डॉ. पात्रा ने कहा कि यह मामूली ट्वीट नहीं है। इसने चीन एवं कांग्रेस के बीच सांठगांठ को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा, “इश्क और मुश्क छिपाने से नहीं छिपते हैं। इश्क में आंखों से बात होती है और दुनिया को पता चल जाता है। मुश्क यानी खुश्बू भी छिपाये नहीं छिपती, उसकी लहर से पता चल जाता है कि कहां कौन सा गुल खिला है। उसी तरह से आज इस ट्वीट से सबको पता चल गया है कि कांग्रेस और चीन के बीच कौन सा गुल खिल गया है।”

भाजपा प्रवक्ता ने पूछा, “ऐसा क्यों है कि चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो या कुछ आतंकवादी हों, ये सब लोग कांग्रेस को पसंद करते हैं। चीन बाहर से भारत में आक्रमण करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम नाकाम कर रहे हैं। लेकिन भारत के अंदर से देश की सरकार को हिलाने और गिराने की साजिश चीन की साथी कांग्रेस पार्टी कर रही है।”

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली, बेरोजगारी को बनाया मुद्दा

डॉ. पात्रा ने कहा कि चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो चाहे आतंकवादी भी हों, ये सारे लोग कांग्रेस को पसंद करते हैं। सबकी प्रीत कांग्रेस के प्रति है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान में हाहाकर मचा था। तब संसद से बाहर निककर श्री गांधी ने कहा था कि हजारों हजार लोगों का कत्लेआम हो गया है। तब झूठ का सहारा लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में डोजियर दिया था और सबसे ऊपर लिखा था कि श्री राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा कि श्री इमरान खान श्री गांधी का सहारा लेते हैं। चीन भी सहारा ले रहा है। आतंकी सरगना हाफिज सईद भी कांग्रेस को पसंद करता है। उन्होंने कहा कि वह श्री गांधी को बहुत बहुत मुबारकबाद देना चाहते हैं कि वह पहले पाकिस्तान के ही हीरो थे मगर आज चीन के भी हीरो बन गए। लेकिन जहां हीरो बनना चाहिए था, वहां जीरो बन गये हैं। वह देश की बजाय देश के दुश्मन के हीरो बन गये हैं। उन्होंने कहा कि चीन कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रख कर भारत के खिलाफ चलाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि उसे सीमा पर पीछे हटना पड़ रहा है।

Tags: 24ghante online.combjpcongressGlobal Timeslatest political newsNational newsrahul gandhiSambit Patraकॉंग्रेसग्लोबल टाइम्सबीजेपीराहुल गांधीसंबित पात्रा
Previous Post

औरैया : डिप्टी सीएमओ और दारोगा समेत 57 नये कोरोना पॉजिटिव

Next Post

मनुष्य की काबिलियत को जड़ से खत्म कर देती हैं ये तीन चीजें

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post

मनुष्य की काबिलियत को जड़ से खत्म कर देती हैं ये तीन चीजें

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन

इस तरह बहनें अपने भाई को बांधें राखी

01/08/2020
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

11/08/2021
ऐश्वर्या राय बच्चन जॉन सीना

जॉन सीना ने शेयर की बिना कैप्शन की ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version