• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब दलित परिवार के घर पहुंचे राहुल गांधी, किचन में बनाया चने का साग और बैगन

Writer D by Writer D
07/10/2024
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोल्हापुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पिछले दिनों महाराष्ट्र का दौरा किया था। इस दौरान दौरान कोल्हापुर में एक दलित परिवार के यहां न केवल खाना खाया बल्कि दलित किचन में जाकर सब्जी-भाजी बनाने में हाथ आजमाए। अब इसका वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

कोल्हापुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  राज्य कांग्रेस के बड़े नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ सीधे 50,000 की आबादी वाले उंचगांव गांव पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के वह अजय कुमार तुकाराम सनदे के घर पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया।

इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पहले चाय पी और अचानक कहा कि उन्हें ‘भूख लग रही है’ और वे कुछ खाना चाहते हैं। घबराते हुए, सनदे परिवार ने उनसे पूछा कि वह क्या खाना पसंद करेंगे। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चिंता मत करो, मैं खुद हम सबके लिए कुछ बना दूंगा। इसके बाद सनदे दम्पति ने उन्हें बगल की रसोई में ले गए, जहां उन्होंने परिवार के साथ खाना बनाया।

राहुल (Rahul Gandhi) ने शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।” वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई। उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी ‘हरभऱ्याची भाजी’ और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई।’

दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।”

वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर… pic.twitter.com/yPjXUQt9te

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2024

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे लिखा, ‘पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के documentation के महत्व पर चर्चा की। बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे। लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।’

हरयाणा में दिखा राहुल गांधी का निराला अंदाज, लिया जलेबी-पकौड़ी का स्वाद, खाई चूल्हे की रोटी

इस दौरान अजय तुकाराम राहुल को बताते हैं कि दलित होने की वजह से उन्हें कैसे परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने शाहू पटोले की किताब, ‘दलित किचन ऑफ मराठवाड़ा’ भी सौंपी। अजय तुकाराम सनदे ने कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।

Tags: kolhapur newsMaharashtra NewsNational newsrahul gandhi
Previous Post

‘मैं बिल्कुल फिट हूं… घबराएं नहीं…’, Ratan Tata का आया बयान

Next Post

स्त्री शक्ति, राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग : ऋतु सुहास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
Ritu Suhas

स्त्री शक्ति, राष्ट्र शक्ति का अभिन्न अंग : ऋतु सुहास

यह भी पढ़ें

makke ki roti recipe

ठंड में बनाएं स्पेशल सरसों का साग और मक्के की रोटी

20/11/2021
arrested

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

27/01/2023
arrested

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version