• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल ने कहा- गोवा में हो BJP की हार, प्रभावशाली चुनाव प्रचार करें नेता

राहुल ने गोवा में नेताओं को राज्य में आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने और बीजेपी की हार सुनिश्चित करने को कहा है।

Writer D by Writer D
25/09/2021
in राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गोवा में अपनी पार्टी के नेताओं को राज्य में आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने और बीजेपी की हार सुनिश्चित करने को कहा है। गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राहुल गांधी ने नेताओं के साथ की बैठक

कांग्रेस के गोवा डेस्क के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी ने नई दिल्ली में पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में ये बात कही। दिनेश गुंडु राव के अलावा गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक पी चिदंबरम, महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर और कांग्रेस विधायक दल के नेता दिगंबर कामत बैठक में शामिल हुए।

बीजेपी की हार सुनिश्चित-राहुल

दिनेश गुंडु राव ने कहा कि,  हमारे नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि गोवा में कांग्रेस पार्टी राज्य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि गांधी ने पार्टी नेताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में आक्रामक अभियान शुरू करने और बीजेपी की हार सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा, हम चुनाव-2022 की ओर अपने विजयी मार्च में अपने शुभचिंतकों, समर्थकों को साथ लेकर जाएंगे। हमें भाजपा को पराजित करने का पूरा भरोसा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया : पीएम मोदी

चुनाव मैदान में उतरेंगी टीएमसी

गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे ज्यादा 17 सीटें जीती थी जबकि बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर लिया था और सत्ता में आ गई थी। बीते वर्षों में विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होकर पांच रह गई है। कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी नेताओं के साथ गांधी की बैठक उन संकेतों के बीच हुई है कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी तटीय राज्य में चुनावी मैदान में उतर सकती है।

आप भी कर रही चुनाव की तैयारी

इस संकेत पर भी गांधी की पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई। इसके अलावा आप भी चुनाव की तैयारी कर रही है। बता दें कि, इस हफ्ते की शुरुआत में, सीएम केजरीवाल ने राज्य का दौरा किया और घोषणा की कि अगर सत्ता में आती है, तो उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि निजी क्षेत्र सहित 80 फीसद नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित होंगी। उन्होंने इन क्षेत्रों के सामान्य होने तक खनन और पर्यटन उद्योगों पर निर्भर परिवारों को 5,000 रुपए मासिक पारिश्रमिक देने का भी आश्वासन दिया।

Tags: bjpcongressGoa AssemRahul Gandhibly Election 2022
Previous Post

‘अंजली भाभी’ का दिखा सुपर हॉट लुक, तस्वीर देखकर फैंस ने किया ये कमेंट्स

Next Post

कंगना ने नवाजुद्दीन को एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर दी बधाई, एक्टर ने दिया ये जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
Next Post
kangana-Nawazuddin

कंगना ने नवाजुद्दीन को एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर दी बधाई, एक्टर ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में होटल और धर्मशाला ही नहीं पेइंग गेस्ट फैसिलिटी का भी लाभ उठा सकेंगे श्रद्धालु

07/11/2024
Footwear-Leather Industry

कानपुर में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क

14/05/2025

स्टार्टअप नीति से प्रभावित निवेशक, यूपी में कर रहे लगातार निवेश

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version