• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में राहुल त्रिपाठी और गेंदबाज चमके

Desk by Desk
08/10/2020
in Categorized
0
rahul tripathi

राहुल त्रिपाठी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी| सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के शानदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया। नाइट राइडर्स के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम शेन वॉटसन (50) के अर्धशतक और अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

सुपरकिंग्स की टीम एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन सुनील नरेन (31 रन पर एक विकेट), वरुण चक्रवर्ती (28 रन पर एक विकेट) और आंद्रे रसेल (18 रन पर एक विकेट) ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए नाइट राइडर्स को जोरदार वापसी और जीत दिलाई।

नाइट राइडर्स की टीम त्रिपाठी के शानदार अर्धशतक के बावजूद 167 रन पर सिमट गई। त्रिपाठी ने 51 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के जड़े। उनके अलावा नाइट राइडर्स का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। सुपरकिंग्स की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 37 रन देकर तीन, जबकि कर्ण शर्मा ने 25, सैम कुरेन ने 26 और शारदुल ठाकुर ने 28 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

नाइट राइडर्स की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सुपरकिंग्स के छह मैचों में चौथी हार के बाद चार अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही और फैफ डुप्लेसी 17 रन बनाने के बाद शिवम मावी की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे।

रायुडू ने पैट कमिंस पर चौका जड़ने के बाद लेग स्पिनर चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी का स्वागत चौकों के साथ किया। वॉटसन ने भी चक्रवर्ती और नागरकोटी पर चौके जड़े। कार्तिक ने नागरकोटी को नए स्पैल के लिए वापसी कराई और इस तेज गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर रायुडू को बाउंड्री पर शुभमन गिल के हाथों कैच करा दिया।

सुनील नारायण ने वॉटसन को बोल्ड करके नाइट राइडर्स को बड़ी सफलता दिलाई। वॉटसन ने 40 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। सुपरकिंग्स की टीम इस बीच 11 से 15वें ओवर तक पांच ओवर में 20 रन ही बना सकी और इस दौरान कोई बाउंड्री नहीं लगी जिससे टीम पर दबाव बना।

Tags: Cricket latest Hindi NewsCricket Latest Newscricket newsHindi Cricket NewsIPL 2020 Breaking NewsIPL 2020 Latest Newsipl 2020 newsIPL Latest Hindi NewsKKR vs CSK Live IPL MatchKKR vs CSK Live scorelatest cricket newslive ipl scoreLive Score KKR vs CSKकोलकाता नाइटराइडर्सकोलकाता नाइटराइडर्स टीमकोलकाता नाइटराइडर्स मैचचेन्नई सुपरकिंग्स कोलकाता नाइटराइडर्स लाइव स्कोरचेन्नई सुपरकिंग्स टीमचेन्नई सुपरकिंग्स मैचलाइव स्कोर कोलकाता नाइटराइडर्सलाइव स्कोर चेन्नई सुपरकिंग्सलाइव स्कोरकार्ड आईपीएल
Previous Post

तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Next Post

केकेआर के खिलाफ हार के बाद केदार जाधव और धोनी के लिए बन रहे मजेदार Memes

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
meams

केकेआर के खिलाफ हार के बाद केदार जाधव और धोनी के लिए बन रहे मजेदार Memes

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

29/09/2020
Drinking lukewarm water in summer is beneficial for health

गर्मियों में गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए होता है फायदे मंद

12/04/2021
CM Bhajan lal Sharma

Rajasthan दिवस के नए निर्णय पर साधु-संतों की सराहना, CM शर्मा को बताया ऐतिहासिक कदम

30/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version