• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची 12 थानों की पुलिस, सहारा सिटी में की छापेमारी

Writer D by Writer D
09/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Subrata Roy

Subrata Roy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ कमिश्नरेट की दो जोन की पुलिस ने शुक्रवार को सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) की तलाश में गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी व कपूरथला स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर हर केबिन व कमरों की तलाश की लेकिन सुब्रत रॉय पुलिस के हाथ नहीं लगे। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक उनके खिलाफ बिहार शरीफ नालंदा उपभोक्ता फोरम ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक सहारा के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के खिलाफ बिहार शरीफ नालंदा उपभोक्ता फोरम में इजराय वाद संख्या 55/2021 दाखिल हुआ था। जिसमें सहारा प्रमुख पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप है। इस मामले में उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश ने 29 नवंबर को सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इस वारंट की तामील व सुब्रत रॉय गिरफ्तारी के लिए फोरम ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को 10 दिसंबर 22 का समय दिया था। वारंट मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस की दो टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के नेतृत्व में एडीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर, एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास, एसीपी गोमतीनगर वीरेंद्र विक्रम, इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा, गोमतीनगर विस्तार अनिल कुमार सिंह व सैकड़ों पुलिसकर्मियों की टीम अंबेडकर पार्क के पास स्थित सहारा सिटी पहुंची।

दो बजे से चार बजे तक पुलिस टीम ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के बंगले की तलाशी ली। डीसीपी के मुताबिक अंदर सुब्रत रॉय नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं उनके परिजनों के नंबर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से लिए जा रहे हैं। जिसे सर्विलांस पर लगाया जाएगा। उधर, अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर स्थित सहारा इंडिया के मुख्यालय पर भी पुलिस टीम ने दबिश दी। इस टीम का नेतृत्व में एसीपी गाजीपुर विजय राज सिंह व एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार कर रहे थे। इस टीम में गाजीपुर, अलीगंज, मड़ियांव थाने की टीम मौजूद थी। टीम ने हर केबिन को खंगाला लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश की भी पुलिस कर रही तलाश

वहीं सुब्रत रॉय की तलाश में दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश की पुलिस भी जुटी है। वहां पर उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की टीम ने दो दिनों से गोमतीनगर इलाके में डेरा डाल रखा है। तो राजस्थान की पुलिस कुछ दिन पहले आई थी, लेकिन वह भी खाली हाथ चली गई। मध्य प्रदेश की पुलिस कई बार दबिश दी, लेकिन उसके हाथ सुब्रत रॉय नहीं लगे। पुलिस के मुताबिक सुब्रत रॉय के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं।

Tags: Lucknow Newssahara citySubrata roy
Previous Post

जोरों -शोरों से चल रही हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां

Next Post

उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
Transfer

उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

KBC 12

KBC12: DIG प्रीत मोहन नहीं दे पाय इस सवाल का जवाब, 25 लाख पर छोड़ा गेम

25/12/2020
Bank Holidays

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही निकलें घर से

31/01/2023
Swati Maliwal

‘बाएं पैर और दायीं आंख के नीचे चोट…, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

18/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version