• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छापे में मिली 80 लाख की नशीली दावा, गोदाम मालिक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
drugs
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा जनपद में आगरा के संयुक्त आयुक्त (औषधि) के निर्देश पर, कई जिलों के औषधि निरीक्षकों ने मंगलवार देर शाम पुलिस के सहयोग से दो परिवहन गोदामों पर छापे मारे और कोडीन फॉस्फेट दवा की बड़ी खेप बरामद की।  यह दवा सूखी खांसी तथा डायरिया के रोगियों को दी जाती है और इससे नशे का प्रभाव होता है।

इस मामले के संबंध में, किराए पर गोदाम लेकर परिवहन एजेंसी चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने औषधि निरीक्षकों नरेश मोहन दीपक (आगरा), सुनील कुमार (फिरोजाबाद), रमेश यादव (कासगंज) और हेमेंद्र चैधरी की तहरीर पर स्वापक औषधि निवारण अधिनियम (एनडीपीएस) की धारा 8ा21ा29 के तहत मामला दर्ज कर अन्य अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक (शहर) वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती कुण्ड इलाके में स्थित अजय फ्रेट कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी पर मंगलवार की शाम छापा मारकर गोदाम से कोडीन फॉस्फेट दवा के 450 कार्टन बरामद किए गए जिनकी कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें अल्कोहल की मात्रा होने के कारण नशे के लती लोगों को यह दवा वास्तविक कीमत से कहीं अधिक दाम पर बेची जाती है।

हत्या के मामले में चार दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

उन्होंने बताया कि  गोदाम पर छापे के दौरान कई मजदूर कॉटन खोलकर दवाओं को बोर में पैक करते दिखे। उनमें से कई भाग गए। लेकिन गोदाम संचालक अजय फ्रेट कैरियर ट्रांसपोर्ट के मालिक अजय मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगरा मण्डल के सहायक आयुक्त (औषधि) अखिलेश जैन ने मीडिया को बताया कि छापे के दौरान मौके से बिल प्राप्त हुए जिनके अनुसार यह दवाएं सहारनपुर से वाराणसी एवं गोरखपुर भेजी जानी थी। उन्होंने कहा कि यह दवाएं मथुरा में कैसे पहुंची और इनका निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा था, यह जांच पूरी होने पर पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सारी दवाएं कार्टन से निकाल कर बोर में भरी जा रही थीं, उससे ऐसा लगता है कि इन्हें कहीं और भेजे जाने की तैयारी थी। जैन ने कहा कि इससे पूर्व पता लगा है कि आरोपी 169 रुपए कीमत की इस दवा को नशीले पदार्थ के रूप में कालाबाजारी कर 500 रुपए तक में बेचते हैं। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है।

Tags: crime newsmathura newsup news
Previous Post

हत्या के मामले में चार दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Next Post

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के कर्मचारी से 62 हजार की लूट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
gas agency loot

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के कर्मचारी से 62 हजार की लूट

यह भी पढ़ें

Jagdish Gandhi

CMS संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक, मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

07/01/2024

लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में आज के रेट

15/12/2020
रक्षाबंधन

मां लक्ष्मी ने की थी रक्षाबंधन की शुरुआत

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version