• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे ठेकेदार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
26/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने दिव्यांग को गोली मारकर हत्या (shot to death) कर दी। वारदात से पहले बदमाशों ने युवक की पत्नी और दो बच्चों को बंधक बनाया था। घटना के बाद हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर मशीन उठा ले गये। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर हत्या की जल्द ही खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

कैंट थाना क्षेत्र स्थित निलमत्था में रहने वाले दिव्यांग वीरेन्द्र ठाकुर (42) के घर में बदमाश घुसे। पत्नी और दोनों बच्चों को बगल के कमरे में बंद कर वे लोग वीरेन्द्र के पास पहुंचे। बातचीत के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर वीरेन्द्र की हत्या कर दी। दो गोली मारी है। हत्या के बाद बदमाश भाग गये। इधर दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर कैंट थाना पुलिस के अलावा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इधर घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी परिवार से ली।

पूछताछ में पता चला है कि मूलरूप से बिहार के रहने वाले वीरेन्द्र रेलवे में ठेकेदारी का काम करते थे। पैरों से चल नहीं पाते थे तो फोन से ही सारा काम करते थे। उन्होंने दो शादियां की थीं, पहली पत्नी चार साल पहले छोड़ गई थी तो वह दूसरी पत्नी और दो बच्चों के साथ कैंट के निलमत्था में रहते थे। सुरक्षा को लेकर उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे और तीन गार्ड लगाये थे, जो हत्या के बाद से फरार हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दो से तीन बदमाश घर में आये और पत्नी व बच्चों को एक कमरे में बंद कर वीरेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आराम से बदमाश भाग निकले। सुरक्षा में तैनात गार्ड जिन्होंने दरवाजा खोला है, वे सब भी फरार हैं। वारदात के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे में लगने वाली डीबीआर को भी अपने साथ ले गये हैं। गार्डों की भूमिका संदिग्ध है। हत्या की वजह जानने के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

Previous Post

चंदन तस्कर कमर अहमद की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क

Next Post

40 लाख रुपयेे की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
Next Post
Arrested

40 लाख रुपयेे की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Corona

कोरोना की तेज हुई रफ्तार, 24 घंटे में इतने मरीज़ हुए कालकवलित

13/06/2022
CM Yogi

पिछली सरकारों ने पीएसी को खत्म करने की कोशिश की: सीएम योगी

28/02/2024
CM Dhami

उत्तराखंड में मार्च 2025 तक बनेंगे 16 हजार किफायती आवास

05/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version