• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D by Writer D
10/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में रेलवे अधिकारी का कमरे के अन्दर फांसी से लटकता शव मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। आत्महत्या (Suicide) के पीछे तनाव को वजह बताया जा रहा है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र स्थित छिरका गांव निवासी भानु प्रताप कुशवाहा (28) पुत्र राम औतार कुशवाहा रेलवे के डीएफसीआईएल विभाग में जूनियर एक्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। इन दिनों वह रावतपुर के राणा प्रताप नगर मोहल्ला निवासी आदर्श मिश्रा के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था और वर्तमान में सरसौल में तैनात था। भाई राज बहादुर ने बताया कि तीन दिन पूर्व भानु से फोन पर अंतिम बार बात हुई थी।

शुक्रवार को परिवार की ओर से भानु को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने छपेड़ा पुलिया के पास रहने वाले रिश्तेदार नितिन को फोन करके भाई की जानकारी लेने के लिए कहा। जब उन्होंने रावतपुर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता पाया। घटना का पता चलते ही सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचा और आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू की।

रावतपुर थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं भानु प्रताप पुत्र राम औतार कुशवाहा अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। पिता जी मुझे माफ कर देना। मैंने आपके सपनों को तोड़ा है।

आप हमेशा खुश रहना, मेरे बड़े भाई, भाभी, आशिक, साक्षी, छोटे भाई, भाभी आप हमेशा खुश रहो। सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Tags: kanpur newsup news
Previous Post

सम्पत्ति के लालच में कलयुगी पुत्र ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप का प्रयास, पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
arrested

किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप का प्रयास, पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

तीन इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

एसटीएफ के हत्थे चढ़े 50-50 हजार के तीन इनामी हत्यारोपी, दिल्ली से गिरफ्तार

28/08/2020
gun

पाकिस्तान: चीनी नागरिक को शोरूम से खींचकर बाहर ले गए, गोलियां दागीं

25/12/2020

मुस्लिम परिवार ने विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की 2.5 करोड़ की जमीन

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version