• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहमई कांड के वादी राजाराम का बीमारी से निधन, दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने की थी 20 लोगों की हत्या

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
bahamai scandal victim died

bahamai scandal victim died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डकैत से नेता बनी दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की कथित संलिप्तता वाले चार दशक पुराने बेहमई हत्याकांड के वादी, शिकायतकर्ता और प्रमुख गवाह राजाराम सिंह (85) का रविवार को बेहमई गांव में बीमारी के कारण निधन हो गया।

वह लंबे समय से लिवर (यकृत) की बीमारी से ग्रसित थे।

सिंह ने एक बार पत्रकार से बातचीत के दौरान इच्छा जताई थी कि बेहमई नरसंहार के चार जीवित अभियुक्तों को फांसी पर लटकते देखना चाहते हैं। डकैत फूलन देवी और उसके गिरोह द्वारा बेहमई नरसंहार में 14 फरवरी 1981 को 20 लोगों की हत्या की गयी थी जिसमें 17 ठाकुर शामिल थे।

बीजेपी से बड़ा कोई चोर नहीं है, वे चंबल के डकैत हैं : ममता बनर्जी

कानपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर इस गांव में उच्च जाति के ठाकुरों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार का बदला लेने के लिये इस नरसंहार को अंजाम दिया गया था। इस नरसंहार में छह लोग घायल भी हुए थे।

इस नरसंहार के मुख्य गवाह राजाराम के दो छोटे भाई बनवारी सिंह और हिम्मत सिंह, चचेरे भाई नरेश सिंह, भतीजे देव सिंह, हुकुम सिंह और दशरथ सिंह भी मारे गये लोगों में शामिल थे। कानपुर की एक स्थानीय अदालत ने अगस्त 2012 में नरसंहार के 31 साल बाद इस मामले में आरोप तय किये थे। 23 आरोपियों में फूलन देवी सहित 16 आरोपियों की मौत हो चुकी है। अदालत ने चार जीवित आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये थे।

संसद का शीतकालीन सत्र रद्द होना, लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: पृथ्वीराज चव्हाण

बेहमई नरसंहार मामले में फैसला जनवरी 2020 में विशेष अदालत (डकैती) द्वारा दिया जाना था, लेकिन मामले की मूल केस डायरी (सीडी) के अभाव में संबंधित अदालत द्वारा इसे स्थगित करना पड़ा था। केस डायरी गायब होने के मामले की जांच के आदेश भी दिये थे। अदालत चार जीवित अभियुक्तों पोशा (75), श्यामबाबू (70), भीखा (65) और विश्वनाथ (54) की भूमिका पर फैसला सुनायेगी। इसमें पोशा अभी भी जेल में है जबकि बाकी जमानत पर है।

राजाराम के बेटे रामकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता लीवर की बीमारी से पीड़ित  थे और रविवार को घर पर अंतिम सांस ली।

Tags: bahamai scandal victim diedcrime newskanpur crime newsup newsफूलन देवीबहमई कांड
Previous Post

बीजेपी से बड़ा कोई चोर नहीं है, वे चंबल के डकैत हैं : ममता बनर्जी

Next Post

पिता की मौत के बाद ट्रोल करने वालों को दिव्या अग्रवाल का करारा जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Divya Agarwal

पिता की मौत के बाद ट्रोल करने वालों को दिव्या अग्रवाल का करारा जवाब

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सोलर पैनल से सशक्त हो रहे यूपी के किसान, यूपी बना ऊर्जा का मजबूत केंद्र- सीएम योगी

21/11/2024
CM Nayab Saini

अंबाला पहुंचे CM नायब सैनी और जेपी नड्डा

07/07/2026

भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है : अखिलेश

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version