• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान : पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
आग

पटाखों की दुकान में आग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में अजमेर के क्लाक टावर थाना क्षेत्र में आज पटाखों की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपए के पटाखे नष्ट हो गये जबकि आसपास की दुकानों को भी क्षति पहुंची।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि केसरगंज पुलिस चौकी के नजदीक गोल चक्कर पर सुबह पांच बजे आग लग गयी। हालांकि इसकी सूचना करीब साढ़े छह बजे फायर ब्रिगेड को मिली। इस पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दस गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक केसरगंज गोल चक्कर पर गोवर्धन पटाखा नामक बंद दुकान में सुबह पांच बजे आग लग गई। अंदर माल भरा होने से धीरे धीरे बारूद ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और क्षेत्र में दीवाली से पहले ही आतिशबाजी का नजारा क्षेत्रवासियों को देखने को मिला।

चिराग का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- आज खत्म हो जाएगा इंतजार

इसके चलते आसपास की दुकानों को भी व्यापक क्षति पहुंची है। दुकान में किन कारणों से आग लगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मौजूद था। पूरे हादसे में कुल कितना नुकसान हुआ इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

दीपावली और विजयादशमी से ठीक पहले हुए इस अग्निकांड ने सरकार और प्रशासन पर सवालिया निशान उठाए गये हैं। कोरोना महामारी के चलते जब सरकार पटाखों को उपयोग में नहीं लेने की हिदायत दे रही है तो फिर कारोबारी के यहां पटाखों का स्टॉक कैसे बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अजमेर में दो दर्जन से ज्यादा थोक के पटाखा व्यवसायी तो है ही। किशनगढ़ में पटाखे बनाने की फैक्ट्रियां भी हैं।

Previous Post

बिहार का विकास ही एनडीए का सपना है : रविशंकर

Next Post

सासाराम में बोले पीएम मोदी- नीतीश जी की अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post
पीएम मोदी pm modi

सासाराम में बोले पीएम मोदी- नीतीश जी की अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है

यह भी पढ़ें

UP Board

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने की फर्जी खबर

01/04/2023
massive fire in ferry

ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट से गैराज में लगी आग, ताबड़तोड़ धमाकों से इलाके में दहशत

02/02/2021
Molestation

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version