• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित

Desk by Desk
02/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राज्यसभा Rajya Sabha

राज्यसभा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने किसान आंदोलन को लेकर जोरदार हंगामा किया है, जिसके कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित कर दी है।

विपक्षी दलों के सदस्याें ने शून्यकाल और प्रश्नकाल तथा इसके बाद भी किसानों के आंदोलन के मुद्दे को उठाया जिसके कारण पहली बार सदन की कार्यवाही साढ़े दस बजे और दुबारा कार्यवाही शुरू हाेने पर साढ़े ग्यारह बजे और इसके बाद साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस दौरान सदन के बीच में आकर भारी शोरगुल और नारेबाजी की। पहली बार सभापति एम वेंकैया नायडू और दूसरी बार और तीसरी बार उप-सभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। हंगामे के दौरान सदस्यों से बारबार अपनी सीट पर जाने का अनुरोध किया गया और कल किसानों के मुद्दे को उठाने का आग्रह किया गया।

किसान आंदोलन: गाजीपुर बार्डर सील, सिंधु और टिकरी बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा

इससे पहले श्री नायडू के इस मामले पर अनुमति नहीं देने पर विपक्षी दल के सदस्य सदन से वाकआउट कर गए। इसके बाद प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी दल के सदस्य सदन में आ गए और हंगामा करने लगे। श्री नायडू ने कहा कि सदस्य इस मामले पर सदन से वाकआउट कर गए थे और उन्हें प्रश्नकाल के दौरान सदन को अव्यवस्थित नहीं करना चाहिए।

उन्होंने सदस्यों से सहयोग करने का अनुरोध किया और कहा कि वह कल सदन में इस मुद्दे को उठा सकते हैं। इससे पहले शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दू शेखर राय, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम तथा कई सदस्यों ने इस मामले को उठाया था।

बता दें कि किसान केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे हुए हैं और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Tags: Agricultural Lawfarmer protestNoticeOppositionRajya SabhaVenkaiah Naiduकिसान आंदोलनकृषि कानूननोटिसराज्यसभाविपक्षवेंकैया नायडू
Previous Post

सिक्किम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

Next Post

राज्यसभा सभापति ने कृषि कानूनों पर विपक्ष के स्थगन नोटिस को खारिज किया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
राज्यसभा Rajya Sabha

राज्यसभा सभापति ने कृषि कानूनों पर विपक्ष के स्थगन नोटिस को खारिज किया

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ का पहला चरण आठ से 11 अप्रैल तक, शिकायताें के लिए लगेंगे समाधान पेटी

05/04/2025
Cyber Fraud

डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर महिला से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी

16/07/2022
Arrested

50 हजार का फरार इनामी गिरफ्तार

30/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version