• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

383 दिन बाद राकेश टिकैत की हुई घर वापसी, परिजनों ने ऐसे किया स्वागत

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे सिसौली की पट्टी चौधरान स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जब सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में वह परिवार से मिले तो परिजन भावुक हो गए। परिवार की महिलाएं भी भावुक हुईं। इसके बाद बड़ी बहन ओमबीरी ने राकेश टिकैत का तिलक किया। इससे पहले राकेश टिकैत किसान भवन पहुंचे और अपने पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन की कमान संभाल रहे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की 383 दिन बाद घर वापसी हुई। फतेह मार्च का किसानों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। सोरम, हड़ौली और सिसौली में किसानों ने टिकैत पर फूल बरसाए। आंदोलन की कामयाबी का श्रेय किसानों ने टिकैत बंधुओं को दिया।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में फतेह मार्च बुधवार सुबह शुरू हुआ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने चौधरी राकेश टिकैत का जोश के साथ अभिनंदन किया। भंगेला चेकपोस्ट से होते हुए फतेह मार्च खतौली और मंसूरपुर पहुंचा। मंसूरपुर से पुरबालियान होते हुए शाहपुर पहुंचे और यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाईं। इसके बाद फतेह मार्च में रणसिंघा और डीजे की धुन पर किसान खूब थिरके।

टिकैत का काफिला।

शाहपुर से टिकैत का काफिला सोरम गांव पहुंचा। ऐतिहासिक चौपाल पर सुबह से ही बेसब्री से किसान स्वागत के लिए खड़े थे। सोरम में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह और देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। चौधरी राकेश टिकैत सोरम से अन्य खाप चौधरियों के साथ हड़ौली पहुंचे और यहां पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से वह देर रात सिसौली के लिए रवाना हुए। जैसे ही किसानों का काफिला सिसौली पहुंचा तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

यूपी विधानसभा सत्र: गृह मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

किसान भवन पर फतेह मार्च में शामिल किसानों को अभिनंदन किया गया। देर रात तक उत्साह माहौल बना हुआ है। हजारों  लोग किसान भवन और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर जमा हैं।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आंदोलन के दौरान कहा था कि जब तक कानून वापस  नहीं होंगे, वह घर नहीं लौटेंगे। इस दौरान वह मुजफ्फरनगर तो पहुंचे, लेकिन अपने घर नहीं गए थे। महापंचायत के अलावा शिव मूर्ति पर भी घंटा चढ़ाया था।

Tags: 383 days farmer protestKisan andolanMuzaffarnagar NewsRakesh Tikaitup news
Previous Post

यूपी विधानसभा सत्र: गृह मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Next Post

भारी हंगामे के चलते लोकसभा की बैठक शुक्रवार तक स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post
Parliament

भारी हंगामे के चलते लोकसभा की बैठक शुक्रवार तक स्थगित

यह भी पढ़ें

Jyeshtha Amavasya

अगहन अमावस्या के दिन करें ये उपाय, इस दोष से मिल जाएगी मुक्ति!

11/11/2025
Changur Gang

छांगुर गैंग का मददगार निकला क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने अब्दुल रहमान सिद्दीकी को किया सस्पेंड

24/07/2025
RamLalla

रामोत्सव 2024: 22 जनवरी के महाआयोजन जैसा ही 30 दिसंबर को दिखेगा नजारा

22/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version