• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन सात गांवों में नहीं मनाया जाता रक्षाबंधन का त्योहार, वजह हैरान कर देगी

Writer D by Writer D
31/08/2023
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार क्षेत्र के सात गांव के सैकड़ों परिवारों में नहीं मनाया जाता। ये गांव गुर्जर समाज के कुलियाना और भाटी गोत्र के हैं। इन गांवों रहने वाले सैकड़ों परिवार अनहोनी के डर से यह पर्व नहीं मनाते हैं।

बहन अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधती। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार नहीं मनाए जाने के पीछे बुजुर्ग सदियों पहले इसी दिन हुए हादसे में युवकों की मौत को कारण बताते हैं। जिनकी गम में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन छूट गया।

आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां गुर्जर समाज के सैकड़ों परिवारों में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता।

गांव चंदनपुर खादर, छपना, बिजनौरा, शहवाजपुर गुर्जर, मेहरपुर गुर्जर गांव में गुर्जर समाज के कुलियाना गोत्र और खरखौदा व पतेई खादर में भाटी गौत्र के सैकड़ों परिवारों में कोई भी बहन अपने भाई को राखी नहीं बांधेगी। खरखौदा निवासी 80 वर्षीय ओमवती कहती हैं कि चंदनपुर में पुराने बुजुर्गों के मुताबिक दो सदियों से रक्षाबंधन नहीं मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन, छात्राओं से बंधवाई राखी

चंदनपुर निवासी पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, कलुआ सिंह, महिपाल सिंह का कहना है हम लोग यह सुनते आ रहे हैं कि हमारे गोत्र में सदियों पूर्व किसी युवक की मौत इसी दिन हुई थी। तभी से रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता।

बिजनौरा के सुनील कोहली, प्रधान हेमराज सिंह, छपना के चरण सिंह, पूर्व प्रधान दिमाग सिंह, मुंशी ज्ञानी सिंह, शाहबाजपुर गुर्जर के छुट्टन सिंह, पप्पू ठेकेदार, आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर के प्रबंधक अमरजीत सिंह भी सदियों से रक्षाबंधन नहीं मनाए जाने की बात की पुष्टि करते हैं। किसी अनहोनी की आशंका इन ग्रामीणों भयभीत करती है। वर्षों ने इस प्रथा को तोड़ने का भी प्रयास नहीं किया है।

Tags: Amroha newsRaksha Bandhanraksha bandhan 2023up news
Previous Post

नये अवतार में नजर आई Royal Enfield Himalayan 450, इस दिन होगी लॉन्च

Next Post

इस नेता की पत्नी ने पति को नजरबंद करने आए पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
Sudhir Reddy

इस नेता की पत्नी ने पति को नजरबंद करने आए पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

यह भी पढ़ें

Electricity

मात्र एक हजार रुपए का बकाया था बिल, विभाग ने काट दी बिजली

11/01/2023
Asafoetida

पुरुषों की इस समस्या का अचूक हल है हींग

14/06/2023
shivraj singh chauhan

राम मंदिर निर्माण के लिए शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए प्रदान किए

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version