• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नही, हम सबके भी है आराध्य: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
18/06/2023
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने शनिवार को कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही नहीं है बल्कि हम सभी के आराध्य है और उम्मीद है कि भगवान श्रीराम अत्याचारी और आतताईओ का सफाया जल्द करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। भगवान राम बीजेपी के ही नहीं सबके हैं। वह सभी के कण कण में बसते हैं इसलिए हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर अन्याय करना बहुत बड़ा पाप है। हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के मार्ग पर चलकर अन्याय की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अत्याचारियों का नाश होना चाहिए । आज हम लोगों ने पूजा की है। जनता को परेशान करनेवालों का सर्वनाश होना चाहिए।

सपा नेता (Shivpal Yadav) ने आरोप लगाया भाजपा भगवान राम को सीमित करना चाहती है। बीजेपी लोगों को भ्रमित करती है। लोगों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी के मकड़जाल में ना फंसे। बीजेपी के लोग ठग हैं।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती पर तंज कसते हुये शिवपाल ने कहा कि बिजली की स्थित पर मंत्री क्या बयान दे रहे हैं। 1500 इंजीनियर सस्पेंड चल रहे हैं। बिल चुकता करने के बावजूद उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। बिजली की खराब व्यवस्था नहीं सुधारने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को विभाग छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने अखिलेश यादव की सरकार में बिजली के लिए किए गए कामों का बखान किया। शिवपाल यादव ने चेतावनी दी कि बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होने पर समाजवादी पार्टी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाएगी। ओम प्रकाश राजभर के बीजेपी से नजदीकियों पर उन्होंने कहा कि सपा को कोई असर नहीं पड़ेगा । देश और प्रदेश की जनता बीजेपी से परेशान हो चुकी है। समाजवादी पार्टी अन्य दलों के साथ 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने साफ किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला स्वीकार होगा । उत्तराखंड में मजार तोड़ने के मुद्दे पर भी उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया।

Tags: Etawah news
Previous Post

 फैक्ट्री मालिक की पीट पीटकर हत्या

Next Post

पीडीए एकता करेगी राजग का सफाया : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

पीडीए एकता करेगी राजग का सफाया : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

विपिन रावत प्रकरण में सीएम धामी के आदेश पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

03/12/2022
New feature on Instagram, which users were waiting for

इंस्टाग्राम पर आया नया फीचर, जिसका इंतज़ार कर रहे थे यूजर

17/05/2021
BJP

Bihar Election: बीजेपी ने खोला आखिरी पत्ता, तीसरी लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

16/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version