• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला मैं कल्याण सिंह बोल रहा हूं और बंद हो गयी आंधी-बारिश

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
kalyan

kalyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामभक्त के रूप में कल्याण सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। जब कल्याण सिंह की सभाएं होती थीं और यदि बारिश या आंधी को देखकर लोग भागने लगते थे तो अक्सर कल्याण सिंह लोगों को रोक लेते थे। मंच से ही कहते थे हमारी श्रीराम लला से बात हो गयी है, आप लोग आराम से बैठ जाएं और कई बार ऐसे में बारिश बंा भी हो गयी। ऐसा ही एक वाक्या 1998 के चुनावी सभा में हुआ, जब कल्याण सिंह भाषण दे रहे थे। उसी समय बारिश होने लगी।

कल्याण सिंह ने मंच से ही घोषणा की कि आप लोग आराम से बैठ जाएं, हमारी रामलला से बात हो गयी है। अभी बारिश बंद हो जाएगी। इतना कहना था कि आंधी-बारिश बंद हो गयी। सभी लोग यह देख दंग रह गये।

सुलतानपुर की सभी में प्रत्यक्षदर्शी रह चुके भाजपा नेता और कल्याण सिंह के निकटस्थ राजेश राय का कहना है कि वह अजब का दृश्य था। कल्याण सिंह के खड़ा होने से पहले ही बारिश शुरू हो गयी। आंधी पहले से ही चल रही थी। पूरा पंडाल खचाखच भरा था। जय श्रीराम के नारे लग रहे थे लेकिन आंधी-बारिश ने सभा के रंग में भंग डालना शुरू कर दिया।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीएम मोदी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

इतने में कल्याण सिंह ने मंच संभाला और भागते हुए लोगों से कहा, आप लोग रुक जाइए। घबराने की कोई जरूरत नहीं, हमारी राम लला से बात हो गयी है। बारिश बंद हो जाएगी। इतना कहना था कि बारिश बंद हो गयी। राजेश राय ने कहा कि इतना देखते ही वहां सभा में पहुंचे लोग दंग रह गये।

इसी तरह कलकत्ता में भी कल्याण सिंह की सभा चल रही थी और बादल पहले से मंडरा रहे थे। कल्याण सिंह ने जैसे ही भाषण शुरू किया, हल्की बारिश शुरू हो गयी। कल्याण सिंह ने मंच से ही कहा, रामलला मैं कल्याण सिंह बोल रहा हूं। यह बारिश बंद कर दो। बारिश बंद कर दो यह शब्द निकलते ही बारिश बंद हो गयी।

जब कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाने से कर दिया था इंकार

वहां सभा में पहुंचे लोग आश्चर्य से भर उठे। कल्याण सिंह के समय से ही राममंदिर आंदोलन से जुड़े केशव राय तो यहां तक कहते हैं कि कल्याण सिंह अवतार थे। हकीकत यही थी कि वे राज का मोह कभी नहीं करते थे। उन्होंने सर्व कल्याण के लिए जन्म लिया था।

 

Tags: kalyan singhkalyan singh passed awayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup ex cm kalyan singhYogi Adityanathकल्याण सिंहकल्याण सिंह का निधन
Previous Post

10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व विधायक गिरफ्तार

Next Post

थप्पड़ गर्ल के बाद चप्पलबाज़ महिला, बीच चौराहे पर टेंपो चालक पर बरसाई चप्पल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
beaten

थप्पड़ गर्ल के बाद चप्पलबाज़ महिला, बीच चौराहे पर टेंपो चालक पर बरसाई चप्पल

यह भी पढ़ें

Woman arrested

यात्रियों से लूटपाट करने वाला गैंग दिल्ली में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता

09/10/2020
Petrol

पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाई आग, मुंबई में डीजल भी 100 रुपये के पार

09/10/2021

कैब चालक को पीटने का मामला: वसूली को लेकर भिड़े थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version