• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में जल्द शुरू होगी रामायण क्रूज सर्विस, मिलेंगी ये सुविधाएं

Writer D by Writer D
01/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramayan Cruise Service

Ramayan Cruise Service

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगरी अयोध्‍या में सरयू नदी के तट पर जल्द रामायण क्रूज सेवा शुरू की जाएगी। पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मिनिस्ट्री इस नए प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने में दिनरात जुटी है। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया  ने मंत्रालय में एक मैराथन बैठक की। राष्ट्रीय वाटरवेज संख्या-40 यानी सरयू नदी पर बहुत जल्द लग्जरी क्रूज सेवा की शुरूआत होगी। यह लग्जरी क्रूज सरयू नदी के प्रसिद्ध की सैर कराएगी।

आलीशान क्रूज में कुल 80 सीटे होंगी। क्रूज की एंट्री का इंटीरियर रामचरित मानस की थीम पर होगा। वैश्विक मापदंडों के मुताबिक इस क्रूज में सभी जरूरी सेफ्टी और सिक्‍योरिटी फीचर्स जोड़े जाएंगे। चलते क्रूज से घाटों का दीदार करने के लिए क्रूज में लंबी और बड़ी शीशों की खिड़कियां लगाई जाएंगी। यही नहीं, क्रूज में यात्रियों को लजीज खाने-पीने की चीजें भी परोसने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए क्रूज में किचन और पैंट्री सुविधाएं भी होंगी। क्रूज में बायो टॉयलेट्स और हाइब्रिड इंजन सिस्टम लगा होगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

सरयू नदी पर चलने वाले इस लग्जरी क्रूज का रामचरित मानस टूर 1 से 1.5 घंटे का होगा। यात्रा के दौरान लोगों को 45-60 मिनट की फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसमें भगवान राम के जन्म से राज्याभिषेक तक के जीवन को दिखाया जाएगा। एक बार में यात्रियों को कुल 15 से 16 किमी तक क्रूज से सफर कराया जाएगा।

सेल्फी कल्चर को देखते हुए रामायण पर आधारित कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। क्रूज यात्रा करने वाले हर यात्री को सरयू नदी के तट पर होने वाली आरती में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा। यूपी पर्यटन विभाग के मुताबिक, सलाना करीब 2 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद ज्‍यादा लोग पहुंचेंगे।

योगी सरकार ने 43 आईपीएस का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

रामायण क्रूज टूर शुरू होने से ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उम्मीद की जा रही है कि इससे बड़े पैमाने पर राज्‍य के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। यही नहीं, उत्तर प्रदेश को इससे बड़े पैमाने पर कमाई भी होगी।

Tags: ayodhya newslatest UP newsramayan cruise serviceSaryu Riverup newsup news in hindi
Previous Post

नाले से रेलवे कर्मी का शव मिला, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

Next Post

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post
Wedding of Aditya Narayan

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

त्योहारों में हो निर्बाध विद्युत आपूर्ति, व्यवधानों का हो शीघ्र निस्तारण: एके शर्मा

25/10/2024
Mount Merapi Volcano

माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा, राख की बारिश से ढंके 8 गांव

12/03/2023
Encounter in Shopian

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुए लश्कर के दो आतंकी

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version