• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने के सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलला, इस दिन पहुंचेगा अयोध्या

Writer D by Writer D
01/11/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी में राम मंदिर का निर्माणकार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा हो चुका है। इस बीच सामने आया है कि रामलला (Ramlala) संगरमरमर और सोने की प्लेट लगे आठ फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि यह सिंहासन राजस्थान के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है, जोकि 15 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। यह सिंहासन आठ फीट ऊंचा और चार फीट चौड़ा होगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, मंदिर के गर्भगृह का निर्माणकार्य भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर 15 दिसंबर तक तैयार करना है जबकि फर्स्ट फ्लोर का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

‘योगी’ के नामांकन में शिरकत करेंगे सीएम योगी, इमरान खान को मात दे पाएंगे बालकनाथ

पीटीआई के मुताबिक, अनिल मिश्रा ने कहा, पहली मंजिल पर 17 खंभे लगाए जा चुके हैं और केवल दो खंभे लगने बाकी हैं। पहली मंजिल की छत 15 दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग की फर्श का काम भी पूरा हो चुका है और गृह मंडप के फर्श पर संगमरमर बिछाने का काम चल रहा है।

दान में मिली हैं सोने-चांदी की वस्तुएं

राम मंदिर के लिए भक्तों ने बड़ी मात्रा में सोने और चांदी की वस्तुएं दान में दी हैं। मिश्रा ने कहा, भक्तों ने जिन सोने और चांदी की वस्तुओं को दान में दिया है, उन्हें पिघलाया जाएगा क्योंकि उन्हें जमा करके रखना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि पिघलाने का काम एक प्रतिष्ठित संस्था के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

Tags: ayodhya newspran pratishtharam mandir nirmanRamlalaup news
Previous Post

बायोगैस प्लांट से गैस हुई लीक, एक की मौत; चार की हालत गंभीर

Next Post

करवा चौथ की थाली, सोलह श्रृंगार, नया लहंगा…, सीमा हैदर ने सचिन के लिए रखा व्रत

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
Next Post
Seema Haider

करवा चौथ की थाली, सोलह श्रृंगार, नया लहंगा..., सीमा हैदर ने सचिन के लिए रखा व्रत

यह भी पढ़ें

आरटीआई में खुलासा revealed in RTI

पाकिस्तान 2063 ना​गरिकों ने हासिल की भारतीय नागरिकता, आरटीआई में खुलासा

21/08/2020
After strong phone, now Redmi has brought strong TV with full HD display

दमदार फोन के बाद अब Redmi लेकर आया है फुल HD डिस्प्ले के साथ दमदार टीवी

07/05/2021
kartik aryan

जल्द ही एक नई रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version