• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर : DM बिटिया ने रिश्वतखोर बाबू पकड़वाया, दो घंटे के कार्यकाल में लिए कई अहम फैसले

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
DM बिटिया इकरा बी

DM बिटिया इकरा बी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के रामपुर में हर छोटी-बड़ी प्रशासनिक कुर्सी पर दो घंटे बेटियों का राज रहा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की जिला टॉपर इकरा बी जिलाधिकारी तो हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली प्रियांशी सागर ने पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभाली।

अपने दो घंटे के कार्यकाल में ही डीएम बिटिया इकरा ने बरेली से आई विजिलेंस टीम से जिला कृषि अधिकारी दफ्तर के एक बाबू को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया। हालांकि तकनीकी तौर पर अनुमति पत्र पर डीएम आन्जनेय सिंह ने ही दस्तखत किए लेकिन टीम से पूछताछ और मौखिक अनुमति इकरा बी ने ही दिए। अन्य बेटियों ने भी अपने छोटे से कार्यकाल में कई अहम फैसले लेकर इस दिन को यादगार बना दिया।

महोबा : दुर्गा पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को रामपुर जिला प्रशासन ने अनूठा प्रयोग किया। जिले में शहर से देहात तक के 65 प्रशासनिक पदों पर मेधावी बेटियों को दो घंटे के लिए मानित अधिकारी के तौर पर बिठाया गया। प्रोटोकाल के अनुसार बेटियों को लेने  सरकारी गाड़ियां उनके घर पहुंचीं और दफ्तरों में उनका अफसरों की तरह ही मान-सम्मान हुआ।

इसी क्रम में मिलक के कलावती कन्या इंटर कालेज की छात्रा इकरा बी को डीएम की जिम्मेदारी संभाली। कुर्सी पर बैठते ही इकरा के सामने एक बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई जब बरेली से विजिलेंस की टीम एक बाबू को ट्रैप करने की अनुमति लेने पहुंच गई। इस पर डीएम ने इकरा को पूरी प्रक्रिया समझाई। इकरा ने टीम से पूरा मामला समझा और फिर कार्रवाई की अनुमति दे दी। कुछ देर बाद ही टीम ने जिला कृषि अधिकारी दफ्तर के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार सक्सेना को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वह टांडा के रहने वाले मुस्तफा कमाल से बीज और उर्वरक लाइसेंस के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। बाद में इकरा बी ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना को लेकर भी बैठक की और इस दौरान कुल 24 मामलों में से चार मामले निरस्त कर दिए। दो मामलों को स्वीकृति भी दी। आठ मामलों को रिव्यू बोर्ड को भेजने के आदेश दिए।

ब्राजील अब नहीं खरीदेगा चीनी कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने ड्रैगन को दिया झटका

आन्जनेय सिंह, जिलाधिकारी रामपुर का कहना है कि बेटियों को प्रोत्साहित करने और प्रशासनिक व्यवस्था समझाने के लिए मिशन शक्ति के तहत उन्हें अधिकारी नामित करने का निर्णय लिया गया था। तकनीकी तौर पर दस्तावेजों पर अफसरों ने ही दस्तखत किए हैं लेकिन रिश्वतखोर बाबू की गिरफ्तारी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय नामित जिलाधिकारी के कार्यकाल में लिए गए।

घूसखोरी बड़ी समस्या है। घूसखोरी समाज और व्यवस्था को खोखला कर देती है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे लिए आज का दिन सपने जैसा है। कुछ घंटे की जिम्मेदारी में बहुत कुछ सीखने और करने को मिला।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiRampur News
Previous Post

आजम खान को झटका, हाईकोर्ट ने दिया स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का आदेश

Next Post

पुंछ : पुलिस के फ्लाइंग स्कावड पर फेंका ग्रेनेड, पुलिसकर्मी सुरक्षित

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
पुलिस फ्लाइंग स्कावड

पुंछ : पुलिस के फ्लाइंग स्कावड पर फेंका ग्रेनेड, पुलिसकर्मी सुरक्षित

यह भी पढ़ें

ये कार बनी लोगों की पहली पसंद, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

18/12/2021
Dead Body

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

11/06/2022
one nation one ration card

नौ राज्यों ने ‘एक देश एक राशन कार्ड प्रणाली को किया लागू

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version