• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप पीड़िता के पिता ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
07/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के एट क्षेत्र में बलात्कार पीड़िता के पिता ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस सिलसिले में एट के प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक कोतवाली एट को निलंबित कर दिया गया है।

कोतवाली एट के गांव अकोढ़ी रेप पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपने पति के साथ पंजाब के एक शहर में पानी पूरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। वह अपने पति के साथ पंजाब गई हुई थी। घर पर उसकी पुत्री और सास रहती हैं। पिछली 28 मार्च को गांव के देवेंद्र और गोलू ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। पीड़िता की मां और पिता 30 मई को पंजाब से लौट कर अपने घर गांव अकोढ़ी पहुंचे तो पीड़िता की दादी एवं पीड़िता पुत्री ने घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता ने 31 मई को कोतवाली एट जाकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार की घटना का शिकायती पत्र कोतवाल एट नरेंद्र कुमार गौतम को दिया जिस पर कोतवाल कोई भी कार्यवाही करने के बजाए पीड़ित पक्ष पर आरोपी पक्ष से समझौता करने का दबाव बनाने लगे जिससे परेशान होकर पीड़िता के पिता पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के पास गए और अपनी आपबीती परेशानी पुलिस अधीक्षक को बताई।

पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के पिता को दोबारा कोतवाली एट जाने को कहा। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पीड़िता के पिता जैसे ही कोतवाली पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक ने उनको डांटते हुए कहा कि भाग जाओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिख दूंगा। कोतवाल की बात से असंतुष्ट होकर पीड़ित के पिता ने अपनी पूरी परेशानी मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाल दी। आईजीआरएस से आख्या अधीक्षक के पास आई मगर इसी बीच निराश होकर पीड़िता के पिता ने गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर सुसाइड (Suicide) कर लिया।

इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। साथ ही सुसाइड की भी सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाल दी गई। जनाक्रोश को देखते हुए अधीक्षक ने तत्काल क्षेत्राधिकारी कोच शैलेंद्र कुमार बाजपेई को दी। जांच के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप सही पाए। जांच आख्या के आधार पर आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गौतम उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह कोतवाली एट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरी घटना की जांच बिंदुवार करवाई जा रही है जांच के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsjalaun news
Previous Post

भ्रष्टाचार में लिप्त पांच तहसीलकर्मी निलंबित, एफआईआर दर्ज

Next Post

ट्रक की टक्कर से हाथी-महावत समेत तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Next Post
Collision

ट्रक की टक्कर से हाथी-महावत समेत तीन घायल

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 15: घर से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोए ईशान सहगल

07/11/2021
Shashi Tharoor

‘…शायद पार्टी को मेरी जरूरत नहीं’, शशि थरूर का छलका दर्द

08/11/2022
Ram Mandir

‘…राम भक्तों पर ब्लास्ट करा सकती है बीजेपी’, RJD MLA का विवादित बयान

07/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version