• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का ऐलान, गेहूं-चावल के साथ ही अब मुफ्त में मिलेगा बाजरा

Writer D by Writer D
22/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Millet

Millets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में अब राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में बाजरा (Millet) भी मिलेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस बाबत फैसला किया है। फरवरी से चावल और गेहूं के साथ बाजरा भी दिया जाएगा। हालांकि, गेहूं और चावल की मात्रा को कम करके बाजरे को शामिल किया जाएगा। इस बदलाव के पीछे श्रीअन्न (Millets) को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है।

यूपी खाद्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत फरवरी से निःशुल्क मिलने वाले राशन में चावल और गेहूं की मात्रा को कम करते हुए, उसमें बाजरे (Millet) को शामिल किया गया है। अभी तक लाभार्थियों को हर महीने 35 किलोग्राम राशन में 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल दिया जाता है। नए आदेश के बाद फरवरी से 14 किलोग्राम गेहूं, 10 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम चावल दिया जाएगा।

आजतक से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार की सोच श्री अन्न को बढ़ावा देने की है। यूपी में बाजरा और मक्का जैसे श्री अन्न का उत्पादन भी बढ़ा है। सरकार बढ़े समर्थन मूल्य पर किसानों से पैदावार खरीद रही है। बाजरा जैसे श्री अन्न को मुख्यधारा में लाते हुए राशन की योजना में 10 किलो बाजरा देने का फैसला किया गया है।

सीएम योगी की सख्ती का असर, विगत तीन माह में निस्तारित हुए दोगुना राजस्व वाद

इस मामले पर अपर आयुक्त जीपी राय ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के खरीफ विपणन साल 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत 50 हजार मी. टन. मक्का, 30 हजार मी. टन. ज्वार और 50 हजार मी. टन. बाजरा टीपीडीएस और वेलफेयर योजना के तहत खरीदने की अनुमति दी गई है। इसके अंतर्गत एनएफएसए योजना में जनवरी माह के आवंटन में 25 हजार मी. टन. चावल कम करते हुए 25 हजार मी.टन. बाजरा वितरण की अनुमति दी गई है।

दूसरी तरफ इस योजना पर लोगों का मानना है कि बाजरा जैसे श्री अन्न को बढ़ावा देने का कदम अच्छा है। खास तौर पर मक्का, बाजरा जैसे अनाज भारत के परंपरागत अनाज हैं। मुफ्त राशन में इसे शामिल करने की पहल अच्छी है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को फायदा होगा। हालांकि, सरकार चावल की मात्रा को कम करने के बजाय बाजरा की मात्रा को और बढ़ा सकती थी।

Tags: Free RationLucknow NewsmilletRation cardYogi Government
Previous Post

सीएम योगी की सख्ती का असर, विगत तीन माह में निस्तारित हुए दोगुना राजस्व वाद

Next Post

31 दिसंबर तक किसानों को होगा खरीफ मानदेय का भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Kharif Crops

31 दिसंबर तक किसानों को होगा खरीफ मानदेय का भुगतान

यह भी पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एव कार्यक्रम को लेकर विहिम ने बनाई रणनीति

05/08/2022
सुशांत सिंह केस की जांच को किया क्वॉरंटीन

मुझे नहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को क्वॉरंटीन किया गया : ​विनय तिवारी

07/08/2020
google

Google का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version