• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन की बोगियों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Writer D by Writer D
23/04/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Ratlam-Indore DEMU

Ratlam-Indore DEMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रतलाम। रतलाम से इंदौर जा रही डेमू (Ratlam-Indore DEMU ) ट्रेन में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मचा गया। प्रीतम नगर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर यात्री अपना सामान निकालकर डिब्बे से दूर खड़े हो गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09390 रतलाम-अंबेडकर नगर डेमू एक्सप्रेस (Ratlam-Indore DEMU) रविवार सुबह 6.35 बजे रतलाम से रवाना डॉ. अंबेडकर नगर के लिए रवाना हुई थी। रतलाम से 17 किलोमीटर दूर नौगांवा स्टेशन से होकर ट्रेन 4-5 किमी आगे निकली थी, तभी ड्राइविंग मोटर कोच के जनरेटर से चिंगारियां उठने लगी। हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए बगल वाली बोगी तक फैल गई। इंजन से उठती लपटें देख बगल वाली बोगी के यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन पुलिंग करने की कोशिश की, लेकिन इतने में सुबह करीब 7 बजे ट्रेन प्रीतम नगर स्टेशन पर आकर ठहर गई। नौगांवा से प्रीतम नगर की दूरी 17 किलोमीटर है। ट्रेन रुकते ही यात्री दौड़ते-कूदते हुए स्टेशन पर उतरे। तब तक आग ने इंजन से लगी बोगी को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर सुबह 7.50 बजे फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पहुंची और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। हालांकि, आग में ड्राइविंग मोटर कोच और एक बोगी पूरी तरह जल गई। ड्राइविंग मोटर कोच के आधे हिस्से में इंजन और आधे हिस्से में यात्रियों के लिए बोगी अटैच होती है।

रतलाम रेल मंडल (Ratlam-Indore DEMU) के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार आग ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच के जनरेटर में लगी थी, इसके बाद बोगी तक फैल गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इंजन से अटैच बोगी में 20 से 25, जबकि दूसरी बोगी में 40 से 50 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सफाई कार्य ने ही महेश को समाज में कर दिया प्रतिष्ठित

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को प्रीतम नगर से वापस नौगांवा रेलवे स्टेशन भेज दी। नौगांवा में जली हुई बोगी और इंजन को ट्रेन से हटाया गया और इसके बाद ट्रेन इंदौर के लिए रवाना की गई। दरअसल, प्रीतम नगर में दूसरा रेल ट्रैक नहीं था, ऐसे में ट्रेन को नौगांवा भेजना पड़ा।

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि नौगांवा के स्टेशन से गुजरते ही ट्रेन में आग लग गई थी। चेन पुलिंग की कोशिश की। तब तक ट्रेन प्रीतम नगर स्टेशन पर आकर रुक गई। यात्रियों ने बताया कि प्रीतम नगर में ट्रेन सुबह 7 बजे आकर 10 बजे तक खड़ी रही। यहां खाने-पीने का इंतजाम नहीं था। करीबी गांव के लोग यात्रियों के लिए पानी लेकर पहुंचे। यात्रियों को हाईवे तक पहुंचाने में भी ग्रामीणों ने मदद की।

Tags: madhya pradesh newsmp newsNational newsRatlam-Indore DEMU
Previous Post

सफाई कार्य ने ही महेश को समाज में कर दिया प्रतिष्ठित

Next Post

जारी होने वाली है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

जारी होने वाली है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स

यह भी पढ़ें

yuvraj-rohit

युवराज सिंह : कैसे कोई मुंह में गुलाब जामुन रख कर भी बोल सकता है

23/08/2020
Canberra T20 match

प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए बिना युजवेंद्र चहल बने मैन ऑफ द मैच

04/12/2020

राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version