• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चटपटे पकौडों से बढ़ाएं शाम की चाय का मजा

Writer D by Writer D
30/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Green Chilli Fritters

Green Chilli Fritters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम सुहाना होते ही सभी को कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन होता हैं। ऐसे में सभी बाजार में कुछ स्नैक्स खाने निकल पड़ते हैं। अगर आप घर पर ही कुछ चटपटा स्नैक्स बनाने का मन कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं अचार वाली हरी मिर्च के स्वादिष्ट पकौड़े (Green Chilli Fritters) बनाने की रेसिपी।

यह आपको सस्ता भी पड़ेगा और स्वाद अपने मनमुताबिक सही रख पाएंगे। इसे 20 से 30 मिनट में तैयार किया जा सकता हैं। मसालेदार स्नैक्स के तौर पर हरी मिर्च के पकौड़े (Green Chilli Fritters) बेहतरीन ऑप्शन बनेंगे। जानते हैं इसकी रेसिपी।

हरी मिर्च पकौड़े (Green Chilli Fritters) बनाने की सामग्री

अचारी मिर्च – 6-7
तेल – 5 बड़े चम्मच
पानी – 2 कप
अदरक और लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच
आलू – 2 (उबले हुए)
नमक – स्वादअनुसार
जीरा – 1/2 चम्मच
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
प्याज – 2 कप (बारीक कटा हुआ)
अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच

हरी मिर्च पकौड़े (Green Chilli Fritters) बनाने की विधि

– सबसे पहले आप बेसन में पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
– फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला मिलाएं।
– सारी चीजों को मिलाएं और घोल बना लें।
– घोल को आप साइड पर रख दें।
– इसके बाद आप उबले हुए आलू को मैश कर लें।
– आलू में हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
– फिर मिश्रण में नमक, आमचूर पाउडर, जीरा, गर्म मसाला मिलाएं।
– इन सारी चीजों को आलू में अच्छे से मिलाएं।
– इसके बाद आचार वाली हरी मिर्च में से बीज निकालें।
– अब उसमें आलू के मिश्रण को मिलाएं।
– एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद तेल में आलू भरे हुए अचार वाले मिर्च को बेसन के घोल में मिलाएं।
– बेसन के घोल में मिलाकर हरी मिर्च को तल लें।
– ब्राउन होने तक मिर्च को अच्छे से फ्राई कर लें।
– जब मिर्च ब्राउन हो जाए तो उसे बाहर निकाल लें।
– आपकी स्वादिष्ट आचारी हरी मिर्च के पकौड़े (Green Chilli Fritters) बनकर तैयार हैं। गर्मा-गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Tags: evening snacksGreen Chilli Fritters
Previous Post

इस तरह से करें आईलाइनर का चुनाव, मिलेगा परफेक्ट लुक

Next Post

घर पर बनाएं ये लाजवाब डिश, भूल जाएंगे होटल में खाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Next Post
Chilli Garlic Mushroom

घर पर बनाएं ये लाजवाब डिश, भूल जाएंगे होटल में खाना

यह भी पढ़ें

Indian Premier League

IPL 2020 शुरू होने से पहले दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव

04/09/2020
It rained heavily in Lucknow

मौसम हुआ खुशनुमा! लखनऊ को बारिश ने भिगोया, इन जिलों में ओले गिरने के साथ चली धूल भरी आंधी

10/04/2025
Neha kakkar

नेहा कक्कड़ ने शेयर की ब्लू साड़ी में हॉट फोटोज, रोहनप्रीत बोले- उफ्फ…..

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version