• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रविशंकर प्रसाद बोले- पश्चिम बंगाल में नहीं बचा है लोकतंत्र

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रविशंकर प्रसाद Ravi Shankar Prasad

रविशंकर प्रसाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है।

प्रसाद ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में विरोध मार्च किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। ये दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध की कोई जगह नहीं है।

मुकेश अंबानी ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि भारत करेगा चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के विरोध मार्च में करीब एक लाख कार्यकर्ता शामिल हुए थे जिनमें पुलिस के बलप्रयोग की वजह से 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कैमिकल मिले पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

बिहार चुनाव : रालोसपा ने प्रथम चरण के लिए जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची

श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा के पार्षद मनीष शुक्ला की हाल ही में हुई हत्या तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक विद्वेष की वजह से हुई। उन्होने कहा कि तृणमूल कांग्रेस विरोध करने वालों को झूठे मामलों में फंसा देती है और कईं बार राजनीतिक हत्या तक करवा देती है। इन मामलों में बाद में कोई प्रामाणिक कार्यवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों में भाजपा के 115 कार्यकर्ताओं को राजनीतिक हिंसा का शिकार होना पड़ा।

श्री प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में बैठे तथाकथित उदारवादी लोग पश्चिम बंगाल में हो रहे जुल्म की घटनाओं पर चुप्पी साध लेते हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों में घटित किसी भी घटना पर आवाज उठाते हैं जो इनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाज़त नहीं दी थी। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा स्थल में परिवर्तन भी किया था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक ज़मीन खिसक रही है इसी वजह से भाजपा को लोकसभा चुनाव में 18 सीटें मिली।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव के लिए भाजपा आवाज़ उठाती रहेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन ज़रूर होगा।

Tags: bjpdemocracyleader Ravi Shankar PrasadTrinamool Congress governmentWest Bengalतृणमूल कांग्रेस सरकारनेता रविशंकर प्रसादपश्चिम बंगालभाजपालोकतंत्र
Previous Post

मुकेश अंबानी ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि भारत करेगा चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई

Next Post

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वर्नोन फिलेंडर के भाई की गोली मारकर हत्या

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
South African cricketer Vernon Philander

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वर्नोन फिलेंडर के भाई की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

jay prakash ready

जयप्रकाश रेड्डी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर जताया शोक

08/09/2020
रास्ते में खराब हुई कार तो तुरंत पहुंचेगी मदद, ये कंपनी लाई ‘सुपर केयर’ प्रोग्राम

रास्ते में खराब कार? ‘सुपर केयर’ देगा फौरन राहत

13/01/2026
चेन्नई आने-जाने वाली 12 उड़ानें रद्द 12 flights to and from Chennai canceled

निवार तूफान: चेन्नई आने-जाने वाली 12 उड़ानें रद्द, चेंबरमबक्कम जलाशय खोला जाएगा

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version