• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘द लास्ट ऑवर’ का पढ़े पूरा रिव्यू

Desk by Desk
17/05/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Read full review of web series 'The Last Hour' on OTT platform

Read full review of web series 'The Last Hour' on OTT platform

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दर्शकों की पसंद पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम लेकर आया है धमाकेदार वेब सीरीज। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसका नाम है ‘द लास्ट ऑवर’ (The Last Hour Web Series) बता दे ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो सुपरनेचुरल बैकग्राउंड पर आधारित है। इसका निर्देशन इरफान खान की ‘बायपास’, नवाजुद्दीन सिद्दकी की ‘मॉनसून शूटआउट’ जैसी फिल्में बना चुके अमित कुमार कर रहें हैं। इसमें संजय कपूर, करमा तकापा, शायली क्रिशेन, रॉबिन तमांग, मंदाकिनी गोस्वामी, शहाना गोस्वामी और राइमा सेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

बता दे 14 मई से इस वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। सीरीज ‘द लास्ट ऑवर’ की कहानी भारत और नेपाल में पाए जाने वाले एक शामन या झाखरी के इर्द-गिर्द घूमती है। शामन/झाखरी जैसे लोगों को नॉर्थ इंडिया में तांत्रिक, ओझा या सोखा भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों के पास सुपरनेचुरल पावर होता है, जिसके जरिए वो कुछ भी कर सकते हैं। इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक झाखरी कैसे मृतकों की आत्मा से बात कर सकता है। उनकी जिंदगी की आखिरी एक घंटे की कहानी पता कर सकता है। यह कहानी तांत्रिकों के बीच अपनी परंपरा को लेकर भी है। किसके पास कौन सी विद्या रहेगी और उसका उपयोग वो कैसे करेगा, इस वर्चस्व को भी दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में रहस्य और रोमांच के बीच नार्थ-ईस्ट की खूबसूरत वादियां इसका सबसे मजबूत पक्ष है।

तमिल निर्देशक अरुणराजा कामराज की पत्नी का हुआ निधन, कोरोना से थी संक्रमित

कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी नॉर्थ-ईस्ट पर आधारित है। वहां की पृष्ठभूमि, परंपरा और रिति-रिवाज को इसमें बखूबी देखा जा सकता है। यहां तक कि इसके प्रमुख किरदारों को स्थानीय कलाकारों ने ही निभाया है, जो इसमें चार-चांद लगा देता है। सिक्कीम का एक छोटा कस्बा ‘मंगचेन’, जहां मुंबई पुलिस के अफसर अरूप (संजय कपूर) अपने ट्रांसफर के बाद आता है। पहाड़ अपनी शांति के लिए जाना जाता है। लेकिन अचानक यहां लोगों की हत्याएं शुरू हो जाती हैं। पुलिस अफसर अरूप को मर्डर केस की जांच सौंपी जाती है। इसी बीच उसकी मुलाकात देव (करमा तकापा) से होती है, जो एक तांत्रिक है। शुरुआत में तो अरूप देव की आध्यात्मिक शक्तियों को खारिज कर देता है, लेकिन जल्द ही उसे इस बात का एहसास हो जाता है कि देव उसकी मदद कर सकता है।
इसके बाद देव और अरूप हत्यारे और उसके साथी को पकड़ने के लिए हाथ मिलाते हैं। पुलिस इंस्पेक्टर लिपिका (शहाना गोस्वामी) केस में अरूप को असिस्ट करती हैं। देव और लिपिका के सहयोग से अरूप केस सॉल्व करने लगता है। इसी बीच अरूप की बेटी परी (शायली क्रिशेन) और देव तथा अरुप और लिपिका के बीच लव एंगल भी दिखाया जाता है। परी अपनी मां (राइमा सेन) से बहुत प्यार करती थी. वह उसकी मौत का सच जानना चाहती थी, जिसे उसने मुंबई में ही खो दिया था। इस तरह कई ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ ये वेब सीरीज आगे बढ़ती है. देव की मदद से अरूप मर्डर केस सॉल्व कर पाता है या नहीं? अरूप की बेटी परी अपनी मां की मौत का सच जान पाती है या नहीं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए तो आपको वेब सीरीज देखनी पड़ेगी।

रिव्यू

सुपरनेचुरल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘द लास्ट आवर’ का सबसे बेहतरीन पक्ष है, इसका शूटिंग लोकेशन, सिक्किम के बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जंगल और घुमावदार सड़कें अलौकिक तत्वों के साथ एक रहस्यमयी वातारण का निर्माण करते हैं। सबसे अधिक बधाई के पात्र हैं कास्टिंग डायरेक्टर, जिन्होंने कहानी की पृष्ठभूमि से मेल खाने वाली प्रतिभाओं का चयन किया है। कई अहम कलाकार नॉर्थ-ईस्ट से ही संबंध रखते हैं, जैसे कि लीड एक्टर करमा तकापा। इस तरह का रिप्रेजेंटेशन देखना अद्भुत है। संजय कपूर, करमा तकापा, शाहाना गोस्वामी, शायली क्रिशेन और रॉबिन तमांग ने अभिनय प्रदर्शन अच्छा है।

निर्देशक अमित कुमार ने लेखक अनुपमा मिंज के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। लेकिन शुरू से अंत ऐसा लगता ही नहीं है कि निर्देशक भी कहानी लिखने में शामिल रहे हैं। क्योंकि कहानी और पटकथा पर ढ़ीली पकड़ इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी कमजोरी है। पहले एपिसोड से रहस्य और रोमांच पैदा करने में कामयाब निर्देशक एपिसोड-दर-एपिसोड इसकी रफ्तार खोता जाता है। इस वेब सीरीज का सबसे कमजोर पहलू है, रिलीज और एपिसोड का समय। इस वक्त कोरोना महामारी हजारों की संख्या में लोगों का रोज निधन हो रहा है। ऐसे में वक्त किसी वेब सीरीज में हत्याएं और आत्माओं को देखने का साहस भला कौन जुटा पाएगा? इस वक्त लोगों को ऐसी फिल्में या वेब सीरीज देखनी है, जो उनके मनोदशा पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके। कुल मिलाकर यदि आप सुपरनेचुरल क्राइम थ्रिलर कंटेंट देखने को बहुत शौकिन हैं और आपके समय है, तो आप इसे देख सकते हैं। घर बैठे प्राकृतिक दृश्यों को देखने का आनंद भी मिल जाएगा।

 

Tags: entertainmenthindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newslatest web seriesOTT PlatformRead full reviewThe Last Hour'Web Series
Previous Post

80 साल के बुजुर्ग ने लगाए मुख्यमंत्री योगी जिंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल

Next Post

इंजीनियरिंग करने आए रवी आखिर क्यों बन गए अभिनेता, पढ़े पूरी खबर

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Why did Ravi finally become an actor to do engineering, read whole news

इंजीनियरिंग करने आए रवी आखिर क्यों बन गए अभिनेता, पढ़े पूरी खबर

यह भी पढ़ें

Bribe

दस हजार रिश्वत लेते उप निरीक्षक गिरफ्तार

24/03/2024
मुख्तार अंसारी के बेटे

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, FIR के बाद से है दोनों फरार

16/09/2020
bihar bank recruitment

बिहार के बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट की वैकेंसी, bscb.co.in पर करें आवेदन

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version