• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, 86000 के बिल्कुल करीब पहुंचा Sensex

Writer D by Writer D
27/09/2024
in Business, Main Slider
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान तेजड़ियों का जोर बना हुआ नजर आ रहा है। आज एक बार फिर कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में सफल रहे। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली की कोशिश भी होती रही। इसके बावजूद शेयर बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर 2.52 प्रतिशत से लेकर 1.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर लार्सन एंड टूब्रो, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.90 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,340 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,485 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 855 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शेयर बाजार ने बनाया ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स 125 अंक उछला

बीएसई के सेंसेक्स ने आज 57.52 अंक की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 85,893.84 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद से ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की रफ्तार में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद खरीदारी का दौर जारी रहा। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में सेंसेक्स अभी तक के सर्वोच्च स्तर 85,966.03 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 104.99 अंक की तेजी के साथ 85,941.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी आज 32.20 अंक की मजबूती के साथ ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 26,248.25 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड लेवल 26,271.85 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 45.45 अंक की मजबूती के साथ 26,261.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 666.25 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 85,836.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 211.90 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,216.05 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in Hindi
Previous Post

अयोध्या मंदिर के मुख्य पुजारी ने की बाहरी प्रसाद पर बैन की मांग, इन मंदिरों ने भी किए बड़े बदलाव

Next Post

दिल्ली जा रही ‘स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस’ पर पथराव, 2 बोगियों के टूटे शीशे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
Swatantrata Senani Express

दिल्ली जा रही 'स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस' पर पथराव, 2 बोगियों के टूटे शीशे

यह भी पढ़ें

Asian Games

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पेरिस ओलंपिक का भी रास्ता साफ

06/10/2023
Train Schedule

लखनऊ से 14 ट्रेनों का संचालन 12 सितंबर से, जानें कब से होगा रिजर्वेशन?

05/09/2020
Dalia

दलिया खाने के ये फायदे कर देंगे आपको चकित, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version