• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के कार्यकाल में खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन : शाही

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
surya pratap shahi

surya pratap shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने दावा किया कि योगी सरकार के कार्यकाल में खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन प्रदेश में किया जा रहा है।

श्री शाही ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करते हुये कहा कि सरकार के गठन के तुरन्त बाद प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानो के 31 मार्च 2016 तक एक लाख रूपये की सीमा तक ऋण माफी के लिये 36 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया। प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक प्रदेश में 27332 करोड रूपये की धनराशि 240 लाख से अधिक कृषकों के खातों में हस्तांतरित किया गया।

उन्होने कहा कि योजना क्रियान्वयन में त्वरित कार्य करने के कारण उत्तर प्रदेश देश में प्रथम रहा जिसके लिये प्रदेश को सम्मानित किया गया। 73 जिलों में मृदा परीक्षण की प्रयोगशाला की स्थापना का कार्य किया गया तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषक को उपलब्ध हो यह सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया। कृषि विभाग अपनी सभी योजनाओं का अनुदान डीेबीटी के माध्यम से प्रदान करने वाला पहला विभाग बना।

डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में प्रदेश में बनेगा ‘सेन्टर आफ एक्सीलेंस’, गृहमंत्रालय का मिलेगा सहयोग

वर्ष-2017 से पूर्व मात्र 24.63 लाख कृषकों को 245.53 करोड रूपये का अनुदान बैंक खातों के माध्यम से उपलब्ध कराया गया जबकिं वर्तमान मे सरकार के गठन से अब तक 83.16 लाख कृषको के खातों में 1918.30 करोड अनुदान के रूप में भेजे गये जो लगभग 3.5 गुने से ज्यादा कृषकों को सरकार द्वारा लाभान्वित किया गया। कृषि यंत्रीकरण में फार्म मशीनरी बैंक एवं कस्टम हायरिंग में सेन्टर की इन चार वर्षाे में 6793 सेन्टर की स्थापना तथा 21985 सोलर इटिगेशन पम्प की स्थापना करायी गयी।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए कलस्टर अप्रोच पर कार्य किया जा रहा है इसके अतिरिक्त नमामि गंगे योजना अंतर्गत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए गया यात्रा अभियान 27 जनपदों में चलाया गया। सरकार द्वारा चार वर्षो में एमएसपी (समर्थन मूल्य) पर गेंहूॅ में कुल 162.71 लाख मी टन तथा धान में 211.58 लाख मी टन की रिकार्ड खरीद की गयी। समर्थन मूल पर दलहन-तिलहन का क्रय की व्यवस्था भीे सुनिश्चित की गयी।

सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड के सभी जिलो में आच्छादन बढ़ाने के लिये 80 प्रतिशत अनुदान पर किसानो को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सिंचाई के लिये 50 प्रतिशत अनुदान पर खेत तालाब योजना संचालित है।

Tags: surya pratap shahiup news
Previous Post

Holi 2021: जानिए क्यों अशुभ माना जाता है होलाष्टक, यह हैं पौराणिक कथाएं

Next Post

पूरा प्रदेश अवैध शराब और शराब माफियाओं का हब बन चुका है : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Ajay Kumar Lallu

पूरा प्रदेश अवैध शराब और शराब माफियाओं का हब बन चुका है : लल्लू

यह भी पढ़ें

Zaid Darbar Relationship Gauahar Khan

गौहर खान और जैद दरबार के रिश्ते को मिली परिवार की मंजूरी

20/09/2020
Shahnawaz Alam

अल्पसंख्यक समाज को सपा और बसपा ने सिर्फ ठगने का काम किया : शाहनवाज आलम 

07/04/2021
PM Modi met Zelensky

G-7 Summit: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिले पीएम मोदी

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version