• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरा प्रदेश अवैध शराब और शराब माफियाओं का हब बन चुका है : लल्लू

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार के नकारापन के चलते पूरा प्रदेश अवैध शराब और शराब माफियाओं का हब बन चुका है। सत्ता के संरक्षण में नकली शराब के अवैध कारोबारी कुटीर उद्योग की तरह इस जानलेवा जहर को जलकुम्भी की तरह जिलों से लेकर गांवों, कस्बों तक फैला चुके हैं और सरकार इन माफियाओं के आगे बेबस और लाचार साबित हो रही है।

श्री लल्लू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि नकली शराब से हो रहीं लगातार मौतों का यह खेल सत्ता के साये में अनवरत जारी है। हर एक घटना के बाद सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नतीजा सिर्फ ढाक के तीन पात तक सीमित रह जाता है। जिस प्रकार प्रयागराज में नौ लोगों की नकली शराब से मौतें हुई हैं वह भाजपा सरकार की अपराधियों और माफियाओं पर नकेल डालने के फर्जी दावे का खुलासा करती हैं। नकली शराब का यह कारोबार सत्तापक्ष के विधायक, मंत्री और कुछ अधिकारियों की शह पर फल-फूल रहा है।

उन्होने कहा कि भाजपा के एक प्रभावशाली विधायक के सिण्डीकेट के आगे योगी सरकार और प्रशासन पूरी तरह बौना साबित हो रहा है। सरकार की अकर्मण्यता का आलम यह है कि राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज और मलिहाबाद क्षेत्र में दर्जनों मौंतें हो चुकी हैं। शराब माफियाओं और इनसे जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही न होने के चलते हजारों लोग अपनी जिन्दगियां गंवा चुके हैं और अधिकांश जिले नकली शराब के जहर के आगोश में आ चुके हैं।

स्वाति मालीवाल का CM तीरथ पर तंज, बोली- वो दिन दूर नहीं, जब जींस पहनने पर UAPA लगा देंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हाथरस, गोरखपुर, कुशीनगर, मेरठ, मथुरा, बुलन्दशहर, बरेली, लखीमपुर आदि जिलों में हुईं नकली शराब से मौतों के लिए पूरी तरह योगी सरकार जिम्मेदार है।

श्री लल्लू ने कहा कि नकली शराब के कारोबारियों और सत्ता के संरक्षण का यह गठजोड़ इतना ताकतवर हो चुका है कि मुख्यमंत्री का आदेश भी उसके ठेंगे पर है। श्री योगी खुले मंचों से माफियाओं और अपराधियों को चुनौती दे रहे हैं और अपनी पीठ थपथपा रहे हैं कि अपराधी अपनी जान की भीख मांगकर या तो जेल चले गये या तो प्रदेश छोड़ गये। आखिर यह कौन से लेाग हैं जिन्होने लगभग आधे उत्तर प्रदेश के नकली शराब के आगोश में ले लिया है और सरकार उनके आगे बेबस और लाचार साबित हो रही है।

Tags: aajy kumar lalluup news
Previous Post

योगी सरकार के कार्यकाल में खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन : शाही

Next Post

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आईसीआईसीआई बैंक से करार संभव

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
Vishwakarma Shram Samman Yojana

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आईसीआईसीआई बैंक से करार संभव

यह भी पढ़ें

accident

गैस टैंकर और जीप में भीषण भिड़ंत से लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

15/11/2021

तीसरे चरण के मतदान हेतु 59 विधान सभा सीटों के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

24/01/2022
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने मसूरी और देहरादून की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के संबंध में ली बैठक

21/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version