• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, 52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती

Writer D by Writer D
20/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को राज्य सरकार बड़ा अवसर देने जा रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों (Constables) की सीधी भर्ती करने जा रहा है। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थीं। कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने की वजह से बीते दस माह से इस सबंध में कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी।

दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों (Constables) की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही (Constables) नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उप्र विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है।

एक कंपनी आने से निविदा हुई थी निरस्त

बीते नवंबर माह में सिपाही (Constables) के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने ही निविदा में हिस्सा लिया। इसकी वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे।

25 लाख आवेदन आने की उम्मीद

52,699 सिपाहियों (Constables) की होगी सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। दरअसल, बीते कई वर्षों से युवा सिपाही बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

कांवड यात्रा को लेकर यूपी सरकार की गाइडलाइंस, भाला-त्रिशूल के साथ इन चीजों पर लगी पाबंदी

इन पदों पर होगी भर्तियां

41,811 सिपाही नागरिक पुलिस

8540 सिपाही पीएसी

1007 फायरमैन

1341 सिपाही यूपीएसएसएफ

Tags: direct recruitment of constablesjobs in up policerecruitment in up policeup police
Previous Post

कांवड यात्रा को लेकर यूपी सरकार की गाइडलाइंस, भाला-त्रिशूल के साथ इन चीजों पर लगी पाबंदी

Next Post

20 साल में पहली बार कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से हमला, एक बच्चा समेत 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Chopper Attack

20 साल में पहली बार कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से हमला, एक बच्चा समेत 5 की मौत

यह भी पढ़ें

प्याज का ऑयल

सर्दी में हेयर फॉल से परेशान है तो प्याज का ऑयल लगाएं

14/11/2021
Zakir Hussain

थम गई ‘तबले’ की थाप, जाकिर हुसैन ने दुनिया को कहा अलविदा

15/12/2024
Koyal

सुबह उठते ही अगर सुनाई दें ये आवाज, तो समझें होने वाली है धन की बरसात

12/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version