• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी प्रक्रिया

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
vaccination

vaccination for children

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी एक बार फिर से सिर उठा रहा है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) भारत के कई शहरों में फ़ैल चुका है। इसी बीच केंद्र सरकार 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। वयस्कों की तरह अब बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वे सभी लोग जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वे सभी रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही वैक्सीनेशन (Vaccination) करा सकते हैं।

वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट बुक किए जा सकते हैं। बच्चों को अभी कोवैक्सीन (Covaxin) लगाई जाएगी। जायडस कैडिला की जायकोव-डी (Zycov-D) को 20 अगस्त को ही मंजूरी मिल गई थी। लेकिन इसे अभी वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। ये वैक्सीन 12 साल से ऊपर के लोगों को दी जाएगी।

बता दें कि दुनिया के कई देशों में बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों पर वैक्सीन असरदार साबित हुई है। भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन का ट्रायल किया था, जो असरदार साबित हुआ है।

नए साल के पहले दिन आम आदमी को राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

वैक्सीन के अभी तक कोई भी बड़े साइड इफेक्ट्स सामने नहीं आए हैं। वैक्सीन लगने के बाद बुखार, बदन दर्द, इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जो कोवैक्सीन वयस्कों को दी जा रही है, वही बच्चों को भी दी जाएगी। इसलिए बच्चों की वैक्सीन में भी दोनों डोज के बीच 28 दिन का अंतर रहेगा। अगर 3 जनवरी को पहली डोज लग गई है तो 31 जनवरी के बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

वैक्सीनेशन के लिए सरकार की ओर से कई केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। जहां वयस्कों को वैक्सीन लग रही है, वहीं बच्चों को वैक्सीन लगेगी या बच्चों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनेंगे, इस बारे में अभी सरकार की ओर से कुछ जानकारी नहीं दी गई है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन –

Co-WIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू हो चुका है।

इसके लिए स्कूल आईडी या आधार कार्ड समेत सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन पहले से इस्तेमाल फोन नंबर के साथ भी किया जा सकता है और नए नंबर से भी कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद या सीधे केंद्र पर पहुंचकर बच्चे टीका लगवा सकते हैं।

Tags: delhi newsNational newsregistration for vaccinationvaccination for children
Previous Post

इत्र कारोबारी याक़ूब पर कसा IT का शिकंजा, घर पहुंची नोट गिनने की मशीनें

Next Post

फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

hariyali teej

हरियाली तीज पर पहने राशि अनुसार रंग की साड़ी, होगा लाभ

27/07/2025
holy stick

ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा

21/10/2021
CBSE

CBSE 2021: मुख्य विषयों के एग्जाम के बीच मिला है पर्याप्त समय, स्टूडेंट्स का तनाव होगा कम

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version