• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के लिए धर्म सिर्फ कारोबार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
05/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शुक्रवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के लिए धर्म सिर्फ कारोबार है। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले दुकान और मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए बिना उजाड़ा जा रहा है। अयोध्या में गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ भाजपा सरकार घोर अन्याय कर रही है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) को आज प्रदेश मुख्यालय में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों ने अपने-अपने ज्ञापन सौंपे और उचित मुआवजा दिलाने के लिए उनसे अपने प्रभाव का प्रयोग करने का आग्रह किया। श्री यादव ने उनसे सहानुभूति जताते हुए समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या में जमीनों की अवैध रजिस्ट्री की जांच कराने तथा गरीबों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान-व्यापारी और निर्बल वर्ग के लोगों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रवासियों को उजाड़ दिया तो उनके पुनर्वास का क्या होगा? वे अपने पशुधन लेकर कहां जाएंगे? राम मंदिर के निर्माण में जिनकी जमीने-मकान लिए जा रहे है उन्हें पर्याप्त मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है। समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया गया था।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने बताया कि अयोध्या में समाजवादी सरकार के समय भजन स्थल बना था। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर पारिजात, जामुन और पीपल, कदम, पाकड़ के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया था। सरयू तट का सुन्दरीकरण किया गया। भाजपा ने अयोध्या में जमीन की लूट के अलावा और क्या किया है? शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में सबसे ज्यादा काम समाजवादी सरकार में हुए।

भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग करती है। रोज नए-नए झूठ गढ़ती है। भाजपा सरकार बदलना जरूरी है। इसलिए गरीब, शोषित, वंचितों को बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान की रक्षा के लिए सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाना है।

श्री यादव को कृष्णानगर, परिक्रमा मार्ग, जनौरा, अयोध्या की श्रीमती शशिकला ने बताया कि नेशनल हाई-वे से सटी उनकी भूमि का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल रहा है। नगर आसिफ बाग हलकारा का पुरवा तिवारी का पुरवा, मदरहिया तहसील सदर जिला अयोध्या के मूल निवासी लोग पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर कई पीढ़ियों से रहते आए हैं। उनकी मांग है कि खेती की जमीन, मकान, दुकान का मुआवजा 6 गुना मिले और निवासी तथा दुकान मुहैया कराई जाए। श्री अखिलेश यादव को सौंपे गए हस्ताक्षरित ज्ञापन में सर्वश्री शिव कुमार यादव, मस्तराम, अनन्तराम यादव, राम चन्दर, सीताराम, बलवंत, सुधाकर, सूरज, अमरनाथ दूबे, राम संवारे तिवारी, पिंटू सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, रामतेज, राजाराम आदि के नाम शामिल है।

छावनी अयोध्या के अन्तर्गत निर्मली कुण्ड, गुप्तार घाट में निषाद एवं गौड़ समाज, दलित एवं यादव समाज के लोगों के मकान-दुकान तोड़े जा रहे हैं। वे चाहते हैं कि परिक्रमा मार्ग को ब्रिगेडियर हाउस की तरफ से ले जाया जाए जिधर कोई आबादी नहीं है। निर्मलीकुण्ड में प्राचीन सीता और राम जी के मंदिर हैं। हस्ताक्षरित ज्ञापन में सर्वश्री भगवान दीन निषाद, बालकृष्ण निषाद, प्रदीप निषाद, सरोज देवी, रामकृपाल, मोहम्मद अदील बबलू पूर्व सभासद छावनी परिषद, सुमन कुमारी आदि ने मांग की है।

इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, किरन पाल कश्यप पूर्व मंत्री, डॉ0 राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भी मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

संवाद, समन्वय और सकारात्मकता बनाएगी सफल प्रशासनिक अधिकारी: सीएम योगी

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

seven horses
Main Slider

इस दिशा में लगाएं ये तस्वीर, कारोबार में मिलेगी सफलता

10/05/2025
Gemstones
Main Slider

इन रत्नों से प्रॉब्लम्स हो जाएंगी दूर, जानें पहनने के नियम

10/05/2025
toe rings
Main Slider

आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है बिछुआ, देखें डिजाइन

10/05/2025
Makeup
Main Slider

इन टिप्स से चुने सही मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत

10/05/2025
World Bank President Ajay Banga
उत्तर प्रदेश

छोटे किसान ही उत्तर प्रदेश के असली सोना : अजय बंगा

09/05/2025
Next Post
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

sanjay singh

संजय सिंह के घर पर हुआ हमला, बोले- कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों….

15/06/2021
suicide

महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, ट्रेनों का आवागमन रहा बाधित

13/08/2021
28th anniversary of Babri demolition

बाबरी विध्वंस की 28वीं बरसी आज, रामजन्मभूमि जाने वाले सभी रास्ते सील

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version