• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डार्क सर्कल ने छीन ली है आपके चेहरे की खूबसूरती, ऐसे करें इन्हें दूर

Writer D by Writer D
06/05/2026
in फैशन/शैली
0
Dark Circles

Dark Circles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देखा जाता हैं कि आजकल लोग लंबे समय तक लैपटॉप-टीवी-मोबाइल में आंखें गडोए रखते हैं और पूरी नींद नहीं ले पाते है जिसकी वजह से आंखों में थकान रहती हैं और डार्क सर्कल (Dark Circles) बनने लगते हैं। हांलाकि डार्क सर्कल के कई अन्य कारण भी होते हैं। डार्क सर्कल इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल न केवल खूबसूरती में दाग लगा देते हैं, बल्कि इंसान को उम्र से पहले बूढ़ा और थका हुआ दिखाने लगते हैं।

डार्क सर्कल (Dark Circles) चहरे का आकर्षण छीन लेते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं और चहरे को खूबसूरती लौटा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

ठंडा दूध

एक बाउल में थोड़ा ठंडा दूध लें और इसमें दो रुई के गोले भिगो दें। कॉटन बॉल्स को आंखों के ऊपर इस तरह रखें कि ये डार्क सर्कल्स को कवर कर ले। इन्हें 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कॉटन बॉल्स को हटा दें। ताजे पानी से धो लें और हर दिन तीन बार दोहरा सकते हैं। डार्क सर्कल (Dark Circles) हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान तरीका है।

कोल्ड कम्प्रेस फायदेमंद

आँखों के नीचे बढ़े हुए डार्क सर्कल को कम करने के लिए कोल्ड कम्प्रेस फायदेमंद हो सकता है। कोल्ड कम्प्रेस आँखों और उसके आसपास के क्षेत्र की रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है। जिससे गहरा रंग हल्का पड़ने लगता है। साथ ही अगर आँखों के इर्द गिर्द किसी भी तरह का सूजन या घाव है तो उससे भी छुटकारा पाया जा सकता है।

गुलाब जल

ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोएं। इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

टमाटर

डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।


बादाम का तेल

बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने के पहले आंखों के आसपास लगाएं और सारी रात लगा रहने दें। सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें। या फिर इस तेल को लगाकर 10 मिनट तक हलके हाथों से घेरो पर लगाकर मालिश करें और सुबह उठ कर मुँह धो लें। ऐसा करने से आपको हफ्ते भर के अंदर ही असर दिखने लगेगा

आलू का रस

आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लेकर आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए। पर ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। या फिर रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। एक हफ्ते के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

टी बैग

ठंडे टी-बैग्स के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल जल्दी समाप्त हो जाते हैं। टी-बैग को कुछ देर पानी में डुबोकर रख दें। उसके बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर बाद इसे निकालकर आंखों पर रखकर लेट जाएं। 10 मिनट तक रोज ऐसा करने से फायदा होगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipsrid of dark circle
Previous Post

हेल्थ के लिए बेस्ट है रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप, नोट करें रेसिपी

Next Post

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
New Year
धर्म

ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
Next Post
Sugar

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

यह भी पढ़ें

UP DElEd

UP DElEd सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, इस दिन तक जमा करें डॉक्यूमेंट्स

22/09/2023
Gomed

राहू दोष से छुटकारा दिलाएगा ये चमत्कारी रत्न

30/01/2026
corona

वाराणसी में 51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 18,751 पहुंचा

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version