• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापरवाह पुलिस कर्मियों को थानों और सर्किल से एक सप्ताह के अंदर हटाएं : योगी

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिलों की पुलिसिंग में मुख्यालय के हस्तक्षेप की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वे थानों और सर्किल में अपने स्तर से ही तैनाती करें।

सचिवालय या डीजीपी मुख्यालय इसमें हस्तक्षेप न करे। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को फील्ड में तैनात पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षकों और निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की समीक्षा के लिए दो अलग अलग समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यों की समीक्षा के लिए डीजी इंटेलीजेंस, एडीजी कानून व्यवस्था और गृह सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन करने के लिए कहा है।

जबकि निरीक्षक और उप निरीक्षकों की समीक्षा के लिए एडीजी कानून व्यवस्था, एडीजी स्थापना और सचिव गृह की समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने जिलों के पुलिस कप्तानों से कहा कि नाकारा, लापरवाह और रिजल्ट न दे पाने वाले पुलिस कर्मियों को थानों और सर्किल से एक सप्ताह के अंदर हटाएं।

रिटायर्ड महिला इंस्पेक्टर के फ्लैट में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने चन्दौली, गोरखपुर, बलिया, गाजियाबाद, आगरा, हमीरपुर, हरदोई, सीतापुर के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों से बात की।

उन्होंने मिशन शक्ति फेज तीन के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती और उनकी कार्य प्रणाली के बारे जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराध की घटनाओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कम से कम समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों और तहसीलों पर आने वाली शिकायतों व आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और छोटी-छोटी घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Tags: DGP UPLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindipolice commissioner lucknowpolice headquarters lucknowUP DGPup newsup policeYogi Adityanath
Previous Post

रिटायर्ड महिला इंस्पेक्टर के फ्लैट में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

Next Post

किसान नेता पूनम पंडित की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
Next Post
poonam pandit

किसान नेता पूनम पंडित की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

यह भी पढ़ें

Deepotsav

दीपोत्सव ने बढ़ाई अयोध्या की भव्यता, बढ़ने लगी पर्यटकों की आमद

10/11/2023
आतंकी हमला

आतंकी हमले में कमांडिंग ऑफिसर समेत 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 10 घायल

17/11/2020
Arrested

हत्या की साजिश में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

08/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version