• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, इन शहरों में हुई महिला सीट

Writer D by Writer D
30/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
power generation

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी सरकार ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) को लेकर नए परिसीमन और आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसको लेकर यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 6 अप्रैल तक आपत्तियां दी जा सकती हैं। वहीं, महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव (Nikay Chunav)  होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में 6 सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।

नगर निगम में पहले की तरह ही चुनाव होगा

एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि हमारी टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी भावना को समझा था। हमने कहा था हम बिना आरक्षण चुनाव नहीं चाहते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब आगे बढ़ रहे हैं। आयोग ने कहा, बहुत बड़ा राज्य है। कुछ असन्तोष की बातें आयोग के सामने आई थीं। पहले पूरे राज्य को एक यूनिट मानकर चुनाव होता रहा है। नगर निगम में पहले की तरह ही चुनाव होगा। बाकी में मंडल और जिले के अनुसार चक्रानुक्रम चलेगा।

महापौर की आरक्षण सूची

आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला और गाजियाबाद महिला सीट के लिए आरक्षित की गई है। जबकि वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची

नगर पंंचायतों के अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची

17 नगर निगम में 12 का बदला आरक्षण

5 दिसंबर 2022 को 17 नगर निगम का आरक्षण जारी किया गया था। इनमें 12 नगर निगम का आरक्षण दिया गया है। मथुरा, वृंदावन पहले अन्य पिछड़ा वर्ग महिला थी, अब नई सूची में अनारक्षित की गई है। अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से अब अनारक्षित, मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग थी, अब पिछड़ा वर्ग। प्रयागराज पहले अन्य पिछड़ा वर्ग थी, अब अनारक्षित।

छोटे किसानों का संबल बनेंगे श्रीअन्न

अयोध्या पहले महिला अब अनारक्षित, सहारनपुर महिला पहले अब पिछड़ा वर्ग, मुरादाबाद पहले महिला अब अनारक्षित, फिरोजाबाद अनारक्षित पहले अब नई सूची में पिछड़ा वर्ग महिला, गाज़ियाबाद पहले अनारक्षित अब महिला, लखनऊ पहले अनारक्षित अब महिला, कानपुर पहले अनारक्षित अब महिला, शाहजहांपुर पहले अनारक्षित अब पिछड़ा वर्ग कर दी गई है।

Tags: ak sharmaLucknow NewsUP Nikay Chunavup nikay chunav 2023
Previous Post

छोटे किसानों का संबल बनेंगे श्रीअन्न

Next Post

उप्र में बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे परिषदीय छात्र

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Students

उप्र में बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे परिषदीय छात्र

यह भी पढ़ें

Daughter’s Day के अवसर पर आज बॉलीवुड के इन गानों से बेटियों पर लुटाए प्यार

26/09/2021
Pm Rahat Scheme

पाक से तनाव के बीच पीएम आवास पर बड़ी बैठक

09/05/2025
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

लखनऊ और कानपुर नगर की स्थिति कोविड-19 माॅनिटरिंग की जाए : सीएम योगी

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version