• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सगे चाचा ने ही की थी रेशू की अपहरण के बाद हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद के मुरादनगर पुलिस ने गुरुवार को पिछले दिनों युवक रेशू त्यागी की अपहरण के बाद हत्या का मामला सुलझा लिया है। रेशू की हत्या उसके सगे चाचा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सम्पत्ति के लालच में की थी, जिनमें से पुलिस ने चाचा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की मानें तो चाचा लीलू त्यागी सम्पत्ति के लालच में पहले अपने सगे भाई, उसकी दो पुत्रियों व एक पुत्र की भी हत्या कर चुका है। लेकिन उसने ये हत्याएं इतने शातिराना अंदाज में की कि उनका आज तक पता नहीं चल सका। 20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि आठ अगस्त को मुरादनगर थाने के बसंतपुर सैंथली गांव निवासी बृजेश त्यागी का पुत्र रेशू त्यागी गुम हो गया था। काफी तलाशने के बाद जब रेशू का कोई सुराग नहीं लगा तो बृजेश त्यागी ने 15 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अपने सगे भाई लीलू त्यागी पर रेशू की अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

पुलिस ने लीलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि करीब 20 साल पहले उसने अपने सगे भाई सुधीर त्यागी की सम्पत्ति के लालच में हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने कुछ दिन बाद सुधीर की बेटी पायल (08) की भी जहर देकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं इसके कुछ दिन बाद उसने सुधीर त्यागी की दूसरी बेटी पारुल (16) की हत्या कर शव को हिंडन नदी में बहा दिया था। हत्या करने का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। उसने कुछ दिन बाद सुधीर के बेटे निशु की भी हत्या कर दी और शव को हिंडन नदी में बहा दिया था और आज तक में पुलिस गिरफ्त में नहीं आया था।

इसी के चलते उसने अपने दूसरे भाई बृजेश त्यागी के बेटे रेशू त्यागी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को बुलंदशहर में नदी में बहा दिया, ताकि वह पकड़ा ना जा सके। उन्होंने बताया कि लीलू ने सुरेंद्र, राहुल तथा दो अन्य आरोपियों के साथ रेशू के हत्या की साजिश रची थी, मगर इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीनों आरोपियों लीलू सुरेंद्र पर राहुल को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

20 साल बाद SBI के बैंक मैनेजर को मिली इतने साल की सजा

Next Post

ऐसे कार्य करने वाले व्यक्ति को कभी नहीं मिलता सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

ऐसे कार्य करने वाले व्यक्ति को कभी नहीं मिलता सम्मान

यह भी पढ़ें

Ethanol

एथनॉल उत्पादन में यूपी और डेनमार्क में हो सकती है साझेदारी

02/02/2023

IGNOU में लेट फीस के साथ DEC TEE परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी

03/02/2021
पीएम मोदी

कृषि को आधुनिकता से जोड़ने के लिए युवा वैज्ञानिकों को निरंतर कार्य करना होगा : मोदी

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version