• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराध मुक्त व विकास युक्त सुल्तानपुर बनाना संकल्प : मेनका गांधी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि अपराध मुक्त व विकास युक्त सुल्तानपुर बनाना हमारा संकल्प व सपना हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा दरवाजा सबके लिए खुला था और खुला रहेगा। ना मैं किसी के साथ दुश्मनी करती हूं और ना किसी की बुराई सब तो अपने हैं। क्षेत्र के संजयनगर, कोरों तिराहा, धनपतगंज बाजार, हरौरा, बल्दीराय,पारा बाजार, वलीपुर, सुरेशनगर, राजापुर, शिवनगर,धम्मौर बाजार, करमपुर परवरभार, बंधुआ कला एवं अमहट तिराहा समेत 23 स्थानों पर उमड़े जनसैलाब ने ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया।

श्रीमती गांधी (Maneka Gandhi) ने देहली बाजार में भाजपा नेता विकास शुक्ला के आवास, बहुरावां, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के संयोजन में सेंट जार्ज स्कूल- गनापुर, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह बबलू के संयोजन में कुड़वार, संजय सिंह त्रिलोकचंदी के संयोजन में शिवनगर, जि.प.सदस्य जफर खान के संयोजन में इस्लामगंज में सभाओं को सम्बोधित किया।

गनापुर में सांसद ने निषादराज जयंती पर निषाद एवं रमजान के शुभ अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी। निषादराज जयंती पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं ऐसे निषादों को जिन्होंने भगवान रामचन्द्र जी को पार किया था और जो हर इलेक्शन में मोदी जी का साथ देकर उनको भी पार करते हैं।वह निषाद समाज के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। मैंने उनकी कोविद सहित हर मुसीबत में जब जरूरत पड़ी भरपूर मदद की है।

उन्होंने कहा कि सुलतानपुर के विकास में प्रधानमंत्री ने दिल खोलकर दिया है।उन्होंने कोविद के समय जब केवल 10 बड़े ऑक्सीजन प्लांट थे, उसमें से दो ऑक्सीजन प्लांट मेरे मांगने पर सुल्तानपुर को दिया था। उन्होंने सबसे ज्यादा देश में एक लाख तीस हजार पीएम आवास सुल्तानपुर को दिया है। इलेक्शन बाद एक लाख गरीबों को लिए और मकान लाऊंगी।उन्होंने कहा मुझे अपने आप पर गर्व है कि करीबन 60-70 हजार लोगों की जो मुसीबतें सालों से पड़ी थी उनका मैंने समाधान कराया। किसी का पुलिस से,एसडीएम से,पंचायत राज व समाज कल्याण सहित अन्य विभागों से।उन्होंने कहा हम देश में अकेले हैं‌ जिसने दिव्यांगों को 110 मोटराइज्ड साइकिल बांटी है। जब मैं उनको सड़क पर चलते हुए देखती हूं तो बहुत खुशी मिलती है।

Tags: lok sabha elections 2024Maneka Gandhisultanpur newsup news
Previous Post

शिवपाल के धमकी भरे वीडियो की होगी जांच

Next Post

सेल्समैन को चाकू मारकर दो लाख लूटे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Loot

सेल्समैन को चाकू मारकर दो लाख लूटे

यह भी पढ़ें

BSP

बसपा ने लखनऊ के प्रत्याशी के नामों पर लगायी अंतिम मोहर

11/01/2022

सिविवि में तकनीकी सशक्तिकरण हेतु हुआ टेबलेट वितरण

28/03/2025
Satish Kaushik

घर पहुंचा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version