• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीन के फर्जीवाड़े मामले में राजस्वकर्मी की 5.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
property seized

property seized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी जिले में 950 बीघे जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत राजस्व कर्मी की 5.30 करोड़ की संपत्ति को गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कुर्क किया है।

राजस्वकर्मी पर जमीन हेराफेरी से संबंधित 4 मामले दर्ज किये गये थे, जिसमें वह अभी जेल में निरुद्ध है। इस अपराध में शामिल 51 लोग खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी और 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जनपद के भोगांव तहसील के ग्राम पंचायत अहिरवा में तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीपेन्द्र द्वारा 2010 से लेकर 11 तक 950 बीघे जमीन का फर्जीवाड़ा किया था। यह फर्जीवाड़ा लंबे समय तक दबा रहा लेकिन 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी प्रदीप तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराकर FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे।

GRP को मिली बड़ी सफलता, तलाशी में संदिग्ध यात्री के पास से मिले 52 लाख रुपए

जमीन हेराफेरी के मामले में चार एफआईआर दर्ज कराई गई थी और 51 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें रजिस्ट्रार, कानूनगो व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 2019 में जिलाधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने बेदखली की कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया था।

पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की, जिसमें 7 लोग जेल में निरुद्ध हैं। चार अभियुक्तों को उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही एक ब्लॉक प्रमुख जो कि अभियुक्त है फरार चल रहा है। इस अभियुक्त के खिलाफ 82 की कार्रवाई की जा चुकी है। जल्द ही 83 यानी कि संपत्ति ज़ब्त की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण टीम पर हमला करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, 185 पर केस दर्ज

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस के दो क्षेत्राधिकारी सदर तहसील के तहसीलदार और साथ में भारी संख्या में पुलिस बल शहर के कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला राजा बाग में पहुंचे.

टीम ने मुख्य अभियुक्त प्रदीपेन्द्र की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की तो अभियुक्त की पत्नी और बच्चे विरोध जताने लगे. अधिकारियों ने महिला को समझा-बुझाकर घर के बाहर निकाला और मकान को सील किया। क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर सिंह ने बताया कि भूमि संबंधी हेराफेरी के मामले में प्रदीपेन्द्र राठौर और इसके कई साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags: crime newsup news
Previous Post

भाजपा कार्यकर्ता पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

दो किशोरों की मौत के मामले में प्रसपा नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
arrested

दो किशोरों की मौत के मामले में प्रसपा नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें

mukhtar baba

कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड हाशमी को फंडिंग करने वाला बाबा बिरयानी का मालिक गिरफ्तार

22/06/2022
Kangana Ranaut

केवल भाजपा कर सकती है मंडी लोस का विकासः कंगना

25/05/2024
jaishankar

खून बहाकर किसी समस्या का हल नहीं निकलता : जयशंकर

06/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version